गुरुग्राम मॉल पार्किंग विवाद: कारोबारी ने युवक के साथ हाथापाई, पुलिस ने किया हस्तक्षेप, जांच जारी
गुरुग्राम के आइरियो सिनेपालिस मॉल की पार्किंग में कार आगे निकालने को लेकर हुए विवाद में एक कारोबारी ने 35 वर्षीय युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी।

गुरुग्राम मॉल पार्किंग विवाद ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
गुरुग्राम मॉल पार्किंग में कार आगे निकालने पर विवाद।
कारोबारी ने युवक की नाक पर कई मुक्के मारे।
पीड़ित की नाक में फ्रैक्चर, पुलिस कर रही जांच।
वरुण त्रिवेदी, गुरुग्राम। सेक्टर-59 स्थित आइरियो सिनेपालिस माल की पार्किंग में कारों की कतार में आगे निकलने का विरोध करने पर एक कारोबारी ने 35 वर्षीय युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी।
आरोप है कि कारोबारी ने युवक की नाक पर कई मुक्के मारे, जिससे उसकी नाक में फ्रैक्चर हो गया। सेक्टर 65 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विरोध पर शुरू हुई कहासुनी...
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-54 में रहने वाले पीड़ित इशान मेहता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह सोमवार शाम पांच बजे पत्नी के साथ माल में फिल्म देखने के बाद अपनी होंडा एलिवेट कार से बाहर निकल रहे थे।
उस समय पार्किंग से बाहर जाने के लिए वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। फॉर्च्यूनर में सवार कारोबारी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कतार तोड़कर आगे निकलने लगा। फॉर्च्यूनर इशान की कार को छूते हुए आगे निकल गई।
अब आगे की जांच जारी..
इशान के विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो मारपीट में बदल गई। आरोप है कि कारोबारी ने इशान की नाक पर कई मुक्के मारे, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सेक्टर 56 थाना पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत आई है। कारोबारी ने भी आरोप लगाया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- भागलपुर में शर्मनाक वारदात : मंदिर में शादी का झांसा देकर यूपी से लड़की को बुलाया, फिर बासा पर किया सामूहिक दुष्कर्म