विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर में शर्मनाक वारदात : मंदिर में शादी का झांसा देकर यूपी से लड़की को बुलाया, फिर बासा पर किया सामूहिक दुष्कर्म

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:10 PM (GMT+05:30)

Bihar UP Gangrape : नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला ...और पढ़ें

Bihar UP Gangrape : नवगछिया: यूपी के मिर्जापुर से बुलाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

Bihar UP Gangrape : नवगछिया: यूपी के मिर्जापुर से बुलाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

HighLights

  1. नवगछिया में नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला।

  2. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार, एक किशोर निरुद्ध किया।

  3. मिर्जापुर से बुलाकर सुनसान बासा पर वारदात को अंजाम।

संवाद सहयोगी, नवगछिया (भागलपुर)। Bihar UP Gangrape : नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 11 नवंबर की रात हुई इस वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल एक विधि-विरुद्ध बालक (किशोर) को निरुद्ध किया गया है।

छह माह पूर्व कटिहार स्टेशन पर हुआ था परिचय, मंदिर में की थी शादी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, करीब छह माह पूर्व कटिहार रेलवे स्टेशन पर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी इस नाबालिग युवती और आरोपित किशोर की मुलाकात हुई थी। मोबाइल नंबरों के आदान-प्रदान के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में दोनों ने नवगछिया के एक मंदिर में शादी कर ली थी।

इस बीच पूर्व में गोपालपुर थाना पुलिस ने दोनों को पकड़ा था, जिसके बाद नाबालिग होने के कारण युवती को बाल सुधार गृह भेज दिया गया था और किशोर को कानूनी प्रक्रिया के बाद छोड़ दिया गया था। इसके पश्चात आरोपित किशोर बाहर जाकर एक छड़ कंपनी में काम करने लगा। इधर, परिजनों की मदद से बाल सुधार गृह से बाहर आने के बाद युवती अपने घर मिर्जापुर चली गई थी।

यूपी से स्टेशन बुलाकर घर के बजाय सुनसान बासा पर ले गए आरोपित

बताया जाता है कि लगातार फोन पर संपर्क और दबाव के बाद आरोपित किशोर दीपावली के अवसर पर अपने गांव लौटा और उसने युवती को भी ट्रेन से मिर्जापुर से नवगछिया स्टेशन बुला लिया। स्टेशन पहुंचने पर आरोपित किशोर, उसका एक दोस्त और पूर्व में शादी कराने में सहयोग करने वाला उसका जीजा युवती को टोटो (ई-रिक्शा) पर बैठाकर गांव की ओर ले गए। आरोपितों ने युवती को घर ले जाने के बजाय गांव के एक सुनसान बासा पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे पीड़िता बेहोश हो गई।

होश आने पर पीड़िता ने डायल-112 को दी सूचना, एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य

कुछ देर बाद जब पीड़िता को होश आया, तो उसने देखा कि एक युवक उसके साथ पुनः जबरदस्ती करने का प्रयास कर रहा है। किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अपने मोबाइल फोन से डायल-112 की टीम को कॉल कर घटना की सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब तीन बजे डायल-112 को सूचना मिली कि दो युवकों ने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर घटना में संलिप्त एक युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर लिया।

इसके बाद रंगरा थाना पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने पुनः घटनास्थल की बारीकी से जांच की, जहां से कई आपत्तिजनक सामान व महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें- शौचालय की टंकी में 3 बच्चों को डुबोने वाली मां दोषी; भागलपुर कोर्ट ने पति से कहा- आप पर कोई सबूत नहीं, जाइए घर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।