विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आस्था के रंग में रंगी Gen-Z, रील्स और सोशल मीडिया के जरिए विदेशों तक पहुंचा रहे छठ की महत्ता

By Mahavir YadavEdited By: Shanu Sharma
Published: Fri, 13 Nov 2026 03:49 PM (IST)

रील्स और ट्रेंड से जुड़ी जेन-जी पीढ़ी अब छठ पूजा की परंपराओं को पूरे उत्साह से निभा रही है। युवा ...और पढ़ें

HighLights

  1. युवा पीढ़ी छठ की परंपराओं को सक्रिय रूप से निभा रही है।

  2. सोशल मीडिया के जरिए छठ संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं।

  3. बुजुर्गों से मिली विरासत को आगे बढ़ाना मानते हैं जिम्मेदारी।

महावीर यादव, गुरुग्राम। जिस पीढ़ी को रील्स और ट्रेंड की पीढ़ी कहा जाता था, वही आज छठ के लिए ट्रेन की वेटिंग लिस्ट में है। कोई घाट पर नहाय-खाय की तैयारी कर रहा है तो कोई मां-दादी के साथ सूप उठाकर छठ की परंपराएं निभा रहा है।

इंस्टाग्राम पर छठ के गीत ट्रेंड कर रहे हैं, यूट्यूब पर ठेकुआ बनाने की रेसिपी वायरल हो रही है और छठी मैया के गीतों पर युवा लाखों रील्स बना रहे हैं। आधुनिक तकनीक के बीच जेन-जी यानी युवा पीढ़ी का पारंपरिक त्योहार से यह जुड़ाव नई तस्वीर पेश कर रहा है।

परंपरा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी

युवाओं का मानना है कि बुजुर्गों से मिली परंपराओं को आगे बढ़ाना उनकी जिम्मेदारी है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से छठ की संस्कृति और महत्ता को देश-विदेश तक पहुंचाकर इसे और व्यापक पहचान दिलाई जा सकती है।

आधुनिक तकनीक के साथ जरूर आगे बढ़ रहा हूं, लेकिन अपनी परंपराओं को पीछे नहीं छोड़ना चाहता। छठ हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। मां और दादी से जो परंपराएं सीखी हैं, उन्हें आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है।

-ऋषभ

मेरे लिए छठ सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि परिवार और संस्कृति से जुड़ने का अवसर है। आज की युवा पीढ़ी को अपने बुजुर्गों की परंपराओं को समझना चाहिए और पूरी श्रद्धा के साथ उनका निर्वहन करना चाहिए।

अनिकेत तिवारी, सरस्वती एंक्लेव

मैं चाहता हूं कि युवा पीढ़ी छठ पूजा को और ऊंचे स्तर पर लेकर जाए। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से इसके महत्व को देश-विदेश तक पहुंचाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग छठ की परंपरा और आस्था को जान सकें।

शिवम, गांधीनगर

छठ पूर्वांचल का महापर्व है, लेकिन अब यह किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा। पूर्वांचल के लोग देश के जिस भी हिस्से में रहते हैं, वहां पूरी श्रद्धा और धूमधाम से छठ मनाते हैं। यह हमारी संस्कृति की पहचान है।

अर्पित कुमार

आज हम इंटरनेट और रील्स की दुनिया में रहते हैं। अगर युवा पीढ़ी छठ के गीतों, पूजा की तैयारियों और परंपराओं को इंटरनेट मीडिया पर साझा कर रहे हैं तो यह अच्छी बात है। इससे हमारी संस्कृति नई पीढ़ी तक पहुंचेगी।

शिवानी, राजेन्द्रा पार्क

तकनीक और आधुनिकता अपनी जगह हैं, लेकिन पारिवारिक परंपराओं का महत्व कभी कम नहीं होना चाहिए। आने वाली पीढ़ियां भी छठ को उसी आस्था और विश्वास के साथ मनाएं, जैसे हमारे माता-पिता और बुजुर्ग मनाते आए हैं।

रश्मि, सेक्टर-107

यह भी पढ़ें- 'स्कूटी से 200 मीटर तक घसीटा...', गुरुग्राम में युवक को बेरहमी से पीटा; बेहोशी की हालत में फेंककर फरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।