फरुखनगर में नाले के निर्माण पर उठे गंभीर सवाल, गुणवत्ता से समझौता
फरुखनगर में बस स्टैंड से डाबोदा मोड़ तक बन रहे नाले की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। ...और पढ़ें

फरुखनगर में नाले के निर्माण पर उठे गंभीर सवाल, गुणवत्ता से समझौता ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
फरुखनगर में नाले के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे।
पानी में ही निर्माण सामग्री डालने का आरोप लगा।
स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की जांच की मांग की।
संवाद सहयोगी जागरण, फरुखनगर। फरुखनगर बस स्टैंड से डाबोदा मोड़ तक बनाई जा रही सड़क के साथ निर्माणाधीन नाले की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नाले का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा है। निर्माण के दौरान नाले में पहले से भरे पानी को निकाले बिना ही उसके अंदर निर्माण सामग्री डाली जा रही है। ऐसे में नाले की मजबूती और गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है।
गुणवत्ता से समझौता
स्थानीय लोगों के अनुसार, ठेकेदार द्वारा रात के समय नाले का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि रात के अंधेरे में निर्माण कार्य की गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है और पानी के अंदर ही सामग्री डालकर काम पूरा किया जा रहा है।
गौरीशंकर शर्मा, सतीश यादव, अमित कुमार, हितेश, आशीष ने सवाल उठाया कि क्या संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस तरीके से हो रहे निर्माण की जानकारी नहीं है या फिर सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंद ली गई हैं।
अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
नाले के निर्माण में अनियमितताओं को लेकर लोगों ने ठेकेदार के साथ-साथ नगर पालिका के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों ने मांग की है कि नाले के निर्माण की जांच कराई जाए।
इस बारे में एमई योगेश राठी ने बताया कि करीब 84 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण किया जा रहा था। पानी में सामग्री डाली जा सकती है। उससे गुणवत्ता में कोई फर्क नहीं पड़ता है।
यह भी पढ़ें- पलामू समेत 6 जिलों में राशन आपूर्ति ठप, गोदाम बंद होने से दुकानदार परेशान
