विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद: कार हटाने को लेकर खूनी विवाद, दिल्ली पुलिस के SI के बेटे ने दो भाइयों को मारी गोली; हालत गंभीर

By Harendra NagarEdited By: Pooja Tripathi
Published: Fri, 13 Nov 2026 12:25 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2026 12:26 PM (IST)

फरीदाबाद में कार हटाने के विवाद में दिल्ली पुलिस के एक एसआई के बेटे ने दो चचेरे भाइयों प्रिंस जांगड़ा ...और पढ़ें

घायल दोनों भाई की फाइल फोटो और आरोपी जसवंत। फोटो में बाएं से दाएं

घायल दोनों भाई की फाइल फोटो और आरोपी जसवंत। फोटो में बाएं से दाएं

HighLights

  1. कार हटाने के विवाद में दो युवकों को गोली मारी।

  2. दिल्ली पुलिस SI के बेटे पर गोली चलाने का आरोप।

  3. घायल प्रिंस और प्रशांत जांगड़ा की हालत गंभीर।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद के कच्चा खेड़ी रोड सेंट्रल बैंक के पास कार हटाने के विवाद में दाे युवकों को गोली मारने की खबर सामने आई है। भारत कॉलोनी के रहने वाले प्रिंस जांगड़ा और प्रशांत जांगड़ा को गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार, गोली चलाने का आरोप जसवंत नाम के युवक पर लगा है। बताया जा रहा है कि जसवंत का पिता दिल्ली पुलिस में एसआई है। दोनों युवकों की हालत गंभीर है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शिकायत के अनुसार, 12 नवंबर की रात करीब 9:20 बजे शिकायतकर्ता पीयूष अपने चचेरे भाई प्रशांत जांगड़ा, प्रिंस जांगड़ा और अन्य परिजनों के साथ प्रशांत की गाड़ी में सवार होकर दिल्ली रेलवे स्टेशन जा रहे थे।

जसवंत को कार साइड करने को कहा और...

जब वे कच्चा खेड़ी रोड पर भारत कॉलोनी के सामने पहुंचे तो रास्ते में एक ब्रेजा कार खड़ी हुई थी। उन्होंने कार चालक से गाड़ी साइड में करने को कहा, लेकिन उसने रास्ता नहीं दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि ब्रेजा कार चालक ने अपनी गाड़ी उनकी गाड़ी के आगे लगा दी और नीचे उतरकर गाली-गलौज करने लगा। शिकायतकर्ता पक्ष ने जब विरोध किया तो आरोपी ने खुद को जसवंत बताते हुए उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि जसवंत ने कहा कि वह उन्हें गोली मार देगा। इसके बाद उसने पिस्टल निकालकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

जान से मारने की नीयत से चलाई गोलियां

शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से कई गोलियां चलाईं। इस दौरान प्रशांत और प्रिंस को गोली लगी। पीड़ित पक्ष ने किसी तरह अपनी जान बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी ने दोबारा भी पिस्टल से फायरिंग की और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद घायल प्रशांत और प्रिंस को उपचार के लिए एशियन अस्पताल सेक्टर-21ए ले जाया गया, जहां दोनों को भर्ती कराया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपी जसवंत के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत 13 नवंबर को थाना खेड़ीपुल में दी गई है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में परमजीत धनखड़ हत्याकांड में सामने आए 3 CCTV फुटेज, धमकाते-दौड़ाते हुए गोलियां बरसाता रहा मोनू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।