विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 में 20 साल बाद जलभराव से मिलेगी मुक्ति, शुरू हुआ स्थायी समाधान का काम

Published: Mon, 14 Sep 2026 03:49 PM (IST)

डीएलएफ फेज-2, गुरुग्राम में 20 साल से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान का काम शुरू हो ...और पढ़ें

डीएलएफ फेज-2 में जलनिकासी के लिए ट्रेंचलेस तकनीक से पाइपलाइन बिछाई जाएगी। (एआई जेनरेटेड इमेज)

डीएलएफ फेज-2 में जलनिकासी के लिए ट्रेंचलेस तकनीक से पाइपलाइन बिछाई जाएगी। (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. डीएलएफ फेज-2 में 20 साल पुरानी जलभराव समस्या का समाधान शुरू।

  2. गुलमोहर, आकाशनीम मार्ग पर जलनिकासी के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

  3. ट्रेंचलेस तकनीक से हाईवे के नीचे बिछेगी पाइपलाइन, अगले साल तक राहत।

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर। डीएलएफ फेज-दो में पिछले करीब 20 वर्षों से जलभराव की समस्या झेल रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। गुलमोहर मार्ग, आकाशनीम मार्ग और गेट नंबर पांच पर जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए काम शुरू हो गया है।

डीएलएफ स्क्वायर स्थित गेट नंबर चार के पास कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया गया। बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद अगले 15 से 20 दिनों में गेट नंबर पांच के पास भी काम शुरू किए जाने की योजना है। निवासियों ने लंबे समय से लंबित समस्या के समाधान के लिए कार्य शुरू होने पर खुशी जताई।

जलभराव की समस्या के समाधान के लिए टेंडर प्रक्रिया करीब दो महीने पहले पूरी हो चुकी थी। मानसून के कारण काम शुरू नहीं हो सका था। अब धरातल पर काम शुरू कर दिया गया है।

हाईवे के नीचे ट्रेंचलेस तकनीक से पाइपलाइन बिछाई जाएगी

योजना के तहत करीब 25 प्रतिशत पानी को गेट नंबर चार स्थित डीएलएफ स्क्वायर से साइबर हब की ओर लेग-1 ड्रेन में डाला जाएगा। वहीं, आकाशनीम मार्ग और गेट नंबर पांच पर जमा होने वाले करीब 75 प्रतिशत पानी की निकासी के लिए हाईवे के नीचे ट्रेंचलेस तकनीक से पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसे उद्योग विहार के रास्ते इफ्को चौक की ओर जाने वाली मुख्य लाइन से जोड़ा जाएगा।

कार्य के शुभारंभ के दौरान भाजपा आरडब्ल्यूए सेल के अध्यक्ष विपिन यादव, डीएलएफ फेज-दो आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अनिल नंदा, विकास थापर, आशीष यादव सहित अन्य नागरिक और जीएमडीए के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्य पूरा होने के बाद अगले वर्ष तक जलभराव की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। काफी दिनों से जल भराव की समस्या थी। इसके निकासी का इंतजाम कर लेग-वन ड्रेन में पानी डालने की योजना है। - ज्योत्सना विपिन यादव, निगम पार्षद, वार्ड नंबर-2

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम निकाय चुनाव: सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर पदों पर आज फैसला