विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारी बारिश के बाद थमी रफ्तार, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर लगा 10 किमी तक लंबा जाम

Published: Tue, 07 Jul 2026 04:57 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 07 Jul 2026 05:10 PM (GMT+05:30)

दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली तेज बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं और दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर 10 किमी लंबा जाम ...और पढ़ें

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली तेज बारिश।

  2. दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर 10 किमी लंबा जाम।

  3. गुरुग्राम के सेक्टर 38 में भारी जलभराव और यातायात बाधित।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली तेज बारिश ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

आईएमडी के अनुसार कुछ इलाकों में एक घंटे में 50 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते येलो और रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

एनएच-48 पर भयंकर ट्रैफिक जाम लग गया

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे (एनएच-48) पर भयंकर ट्रैफिक जाम लग गया है। नरसिंहपुर से लेकर राजीव चौक तक करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम फैला हुआ है। भारी बारिश के कारण सड़कें जलभराव से प्रभावित हुईं और वाहनों की कतारें लंबी-लंबी लग गईं।

c3e7f92d-d364-4d07-8424-9e19f3f9e33f

यात्री घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर वाहन ब्रेकडाउन भी हुए, जिससे स्थिति और बिगड़ी।

गुरुग्राम में जलभराव, सेक्टर 38 में सर्विस लेन प्रभावित

गुरुग्राम के सेक्टर 38 में देवीलाल स्टेडियम के सामने सोहना-गुरुग्राम हाईवे की सर्विस लाइन पर भारी वर्षा का पानी भर गया है। आसपास के कई इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्थानीय यातायात ठप हो गया है। प्रशासन पानी निकासी के लिए पंप लगाने में जुटा है, लेकिन बारिश जारी रहने से समस्या बढ़ सकती है।

वाहन चालक बुरी तरह फंसे रहे

एक यात्री ने कहा कि गुरुग्राम से राजीव चौक और वहां से हीरो होंडा चौक पहुंचने के लिए सिर्फ मात्र 5 मिनट या 6 मिनट लगते हैं लेकिन आज वाहन चालकों को पहुंचने में करीब 45 मिनट लग गए। इस जाम से निकलने के लिए कोई उपाय नहीं सूझ रहा।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में अपराधियों के पांच ठिकानों पर चला बुलडोजर, अवैध बोरवेल और मकान गिराए गए