विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले BS4 कॉमर्शियल वाहनों की एंट्री होगी बंद, जानें कब से किसे मिली है छूट?

Published: Sat, 17 Oct 2026 09:05 AM (IST)

दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए 1 नवंबर से बीएस-4 और पुराने व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगेगी। ...और पढ़ें

दिल्ली में गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण कम करने के लिए उठाए जा रहे हैं कड़े कदम। प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली में गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण कम करने के लिए उठाए जा रहे हैं कड़े कदम। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. 1 नवंबर से दिल्ली में BS4 वाहनों पर प्रतिबंध।

  2. CNG, इलेक्ट्रिक, BS6 डीजल वाहनों को अनुमति।

  3. गुरुग्राम पुलिस ने पात्रता जांचने की अपील की।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एक नवंबर से व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश को लेकर सख्ती की जाएगी। बीएस-4 और इससे पुराने उत्सर्जन मानक वाले मालवाहक वाहनों तथा बसों को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने ट्रांसपोर्टरों, वाहन चालकों और बस संचालकों को नियमों की जानकारी देते हुए वाहनों की पात्रता पहले से जांचने की अपील की है।

यातायात पुलिस के अनुसार, निर्धारित नियमों के तहत दिल्ली में सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-6 मानक वाले डीजल व्यावसायिक वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। प्रतिबंध हल्के, मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों के साथ बीएस-4 या उससे पुराने मानक वाले ट्रक और बसों पर भी लागू होगा। ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट पर चलने वाले और अन्य सेवाओं में इस्तेमाल होने वाले संबंधित व्यावसायिक वाहन भी इसके दायरे में आएंगे।

दिल्ली में पंजीकृत बसों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने वाहन संचालकों से दिल्ली रवाना होने से पहले उत्सर्जन मानक और पंजीकरण संबंधी दस्तावेज जांचने को कहा है। पुलिस ने अपील की है कि प्रवेश की पात्रता सुनिश्चित करने के बाद ही वाहन दिल्ली की ओर ले जाएं, ताकि नियमों के उल्लंघन से बचा जा सके।