Move to Jagran APP

गोदाम में चोरी कर रहे युवक को मैनेजर ने टोका तो गोली मार कर दी हत्या

चोरी से रोकने पर मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रही कंपनी के साइट मैनेजर की गोली मार हत्या कर दी गई। मंगलवार आधी रात को आइ-20 कार से आया एक युवक सांचौली गांव में कंपनी के साइट कार्यालय से सटे गोदाम पर आकर लोहे की प्लेटें चोरी कर ले जा रहा था।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Feb 2021 06:19 PM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 07:35 PM (IST)
गोदाम में चोरी कर रहे युवक को मैनेजर ने टोका तो गोली मार कर दी हत्या

संवाद सहयोगी, सोहना (गुरुग्राम): चोरी से रोकने पर मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रही कंपनी के साइट मैनेजर की गोली मार हत्या कर दी गई। मंगलवार आधी रात को आइ-20 कार से आया एक युवक सांचौली गांव में कंपनी के साइट कार्यालय से सटे गोदाम पर आकर लोहे की प्लेटें चोरी कर ले जा रहा था। मैनेजर ने उसे देख पूछताछ शुरू की तो युवक ने सीने में गोली मार दी और भाग गया। घायल मैनेजर को मेदांता अस्पताल लाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सोहना क्राइम ब्रांच की टीम ने आठ घंटे के भीतर आरोपित भीम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आयुक्त केके राव ने पुलिस टीम को इनाम तथा सम्मानित करने की घोषणा की है।

मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण एपको इंफ्राटेक कंपनी कर रही है। कंपनी ने सोहना क्षेत्र के गांव सांचौली में साइट कार्यालय व गोदाम बना रखा है। यहीं पर पंजाब के जालंधर जिले के तुलसा सिंह नगर निवासी रोहित शर्मा साइट मैनेजर के रूप में नियुक्त थे। कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी अजय विक्रम सिंह ने बताया कि रात करीब 11:45 पर आइ-20 कार आया एक व्यक्ति गोदाम में चोरी कर रहा था। उसकी हरकत रोहित ने देख ली और टोका तो वह गोली मारकर भाग गया। गोली की आवाज सुन रोहित के सहकर्मी बाहर आए और बेहोश हो चुके रोहित को एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल ले गए। कुछ देर बाद डाक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच की जिम्मेदारी पुलिस आयुक्त ने सोहना क्राइम ब्रांच को सौंपी। क्राइम टीम ने आठ घंटे के अंदर आरोपित भीम सिंह की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। भीम सिंह नूंह जिले के गांव हिलालपुर का रहने वाला है। वह पहले टैक्सी चलाता था। कोरोना संकट में काम ठप हो गया तो चोरी करने लगा। निर्माणाधीन सोसायटी तथा अन्य स्थानों पर जाकर वह लोहे के उपकरण चोरी कर बेच देता था। चोरी के इरादे से ही वह रात में सड़क निर्माण कंपनी कीसाइट पर पहुंचा था। चोरी के लिए कार से जाने के चलते गार्ड उसे कंपनी का ही अधिकारी समझकर रोकते नहीं थे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.