विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में CM नायब सिंह सैनी का बड़ा एक्शन, लापरवाही पर पटवारी मंदीप हुड्डा को सस्पेंड करने के आदेश

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:42 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 10:43 AM (IST)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में लापरवाही बरतने पर पटवारी मंदीप हुड्डा ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने काम में लापरवाही बरतने पर राजस्व विभाग के पटवारी मंदीप हुड्डा को निलंबित करने के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने काम में लापरवाही बरतने पर राजस्व विभाग के पटवारी मंदीप हुड्डा को निलंबित करने के आदेश दिए।

HighLights

  1. सीएम सैनी ने पटवारी मंदीप हुड्डा को निलंबित किया।

  2. लापरवाही बरतने पर गुरुग्राम में हुई यह कार्रवाई।

  3. अधिकारियों को जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने काम में लापरवाही बरतने पर राजस्व विभाग के पटवारी मंदीप हुड्डा को निलंबित करने के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान संबंधित मामले में अधिकारियों से जवाब मांगा और लापरवाही सामने आने पर पटवारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त को पटवारी को निलंबित करने के साथ ही उसका मुख्यालय बदलने के आदेश भी दिए।

शिकायत पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में बुधवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री के सामने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी समस्याएं और शिकायतें रखी जा रही हैं।

बैठक में कुल 15 शिकायतों को सुनवाई के लिए शामिल किया गया है। इनमें राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनका समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को दिए जवाबदेही तय करने के निर्देश

बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक-एक शिकायत पर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट और कार्रवाई की जानकारी ले रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों के निपटारे में अनावश्यक देरी करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में प्रदूषण पर सख्त कार्रवाई, एचएसपीसीबी ने सील की दस निर्माण साइटें

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम और मानेसर की हवा हुई जहरीली, एक्यूआई 'बेहद खराब' श्रेणी में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।