विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के विकास को मिलेगा बूस्ट, CM सैनी की हाई-लेवल मीटिंग शुरू; पेंडिंग प्रोजेक्ट्स को मिलेगी मंजूरी

Published: Fri, 02 Oct 2026 11:02 AM (IST)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम की विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में शहर के ...और पढ़ें

गुरुग्राम में सीएम सैनी की बैठक। फोटो: जागरण

गुरुग्राम में सीएम सैनी की बैठक। फोटो: जागरण

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुग्राम विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

  2. इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, यातायात और जलापूर्ति कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई

  3. लंबित परियोजनाओं को समय पर, गुणवत्ता से पूरा करने पर जोर दिया गया

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को गुरुग्राम की विकास परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक शुरू हुई। बैठक में शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जा रही है।

परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर चर्चा

मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्माण की गति और लंबित कार्यों की जानकारी ले रहे हैं। अधिकारियों से विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है।

सड़क, यातायात और जलापूर्ति पर फोकस

बैठक में गुरुग्राम में चल रही प्रमुख सड़क, यातायात, जलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है। शहर की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई परियोजनाओं और लंबित कार्यों को गति देने पर भी विचार किया जा सकता है।

मंत्री और विधायक भी बैठक में

बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर और गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा मौजूद हैं। संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हैं।

बढ़ती जरूरतों के अनुरूप विकास

गुरुग्राम में बढ़ती आबादी और यातायात दबाव के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर बैठक में चर्चा हो रही है। विकास परियोजनाओं की प्रगति के साथ शहर की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी जोर रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम-गुजरात तक फैला नकली BP की दवाओं का नेटवर्क, गुरुग्राम FDA का एक्शन; कंपनी निदेशक समेत 5 अरेस्ट