छठ पूजा पर गुरुग्राम के 73 घाटों पर तीन हजार जवानों की तैनाती, महिला पुलिसकर्मियों को भी मिली सुरक्षा की जिम्मेदारी
गुरुग्राम पुलिस ने छठ पूजा पर्व के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिसमें 73 स्थानों पर लगभग 3000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
-1794678689391_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
गुरुग्राम में 73 छठ पूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था।
लगभग 3000 पुलिसकर्मी शांति और व्यवस्था संभालेंगे।
महिला पुलिसकर्मी और यातायात प्रबंधन भी सुनिश्चित।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। छठ पूजा पर्व के मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। जिले के विभिन्न जोन में 73 स्थानों पर पूजा आयोजित होगी, जहां करीब तीन हजार पुलिसकर्मी शांति व सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। इस वर्ष 15 व 16 नवंबर को छठ पूजा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।
छठ पूजा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा पूजा कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
पूजा स्थलों पर पुलिस तैनात
इस दौरान किसी भी शरारती तत्व द्वारा कोई अप्रिय घटना न की जा सके, इसे ध्यान में रखते हुए सभी पूजा एवं आयोजन स्थलों सहित विभिन्न चिन्हित स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
छठ पूजा के अवसर पर गुरुग्राम जिले के पूर्वी जोन में 11 स्थानों, पश्चिमी जोन में 32 स्थानों, दक्षिणी जोन में 14 स्थानों तथा मानेसर जोन में 16 स्थानों सहित कुल 73 स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा।
महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती
गुरुग्राम पुलिस द्वारा सभी पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी आयोजन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों सहित महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
छठ पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटियां लगाई गई हैं। पूजा स्थलों के आसपास यातायात का संचालन सुचारू रखने तथा श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।