विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम शीतला माता मंदिर में छठ पूजा की भव्य तैयारियां शुरू, 13 से 16 नवंबर तक आयोजन

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:36 AM (GMT+05:30)

पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति ने गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में 13 से 16 नवंबर तक होने वाली छठ पूजा की तैयारियों पर चर्चा की।

गुरुग्राम शीतला माता मंदिर में छठ पूजा की भव्य तैयारियां शुरू ( एआई जेनरेटेड इमेज )

गुरुग्राम शीतला माता मंदिर में छठ पूजा की भव्य तैयारियां शुरू ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. शीतला माता मंदिर में छठ पूजा की तैयारी बैठक।

  2. 13 से 16 नवंबर तक होगा छठ पूजा का आयोजन।

  3. कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएंगी विभिन्न जिम्मेदारियां।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति की कोर कमेटी की बैठक न्यू दयानंद कॉलोनी में सोमवार को आयोजित की गई।

समिति के संरक्षक बीएन लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में छठ पूजा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। हर वर्ष की भांति इस बार भी शीतला माता मंदिर के पार्किंग ग्राउंड में भव्य छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा।

13 से 16 नवंबर तक मनाई जाएगी छठ

इस वर्ष छठ पूजा 13 से 16 नवंबर तक मनाई जाएगी। 13 नवंबर को नहाय-खाय, 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उगते सूर्य को उषा अर्घ्य दिया जाएगा।

बैठक में बीएन लाल ने सभी कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।बैठक में पूजा को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर शामिल होंगे कई गणमान्य

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्रीप्रकाश राय, महासचिव संत कुमार, कोषाध्यक्ष अजय सिंह, सलाहकार संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजेश मंडल, संगठन सचिव अनुपम झा, सचिव सत्यनारायण गुप्ता और मंजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बेगूसराय: छठ पूजा के दौरान सूने घरों से लाखों की चोरी, चोरों ने इस तरह दिया घटना को अंजाम