विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ महापर्व के दूसरे दिन श्रद्धा से हुई खरना पूजा, 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू; कल ढलते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:21 PM (GMT+05:30)

गुरुग्राम में लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना पूजा श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शहर के विभिन्न छठ घाटों ...और पढ़ें

छठ पूजा के लिए तैयार घाट। फोटो-संजय गुलाटी

छठ पूजा के लिए तैयार घाट। फोटो-संजय गुलाटी

HighLights

  1. गुरुग्राम में छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना पूजा संपन्न हुई।

  2. व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया।

  3. शहर के छठ घाटों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

संवाद सहयोगी, गुरुग्राम। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को व्रती महिलाओं ने श्रद्धा और परंपरा के साथ खरना पूजा की। घरों में दिनभर साफ-सफाई और पूजा की तैयारियों के बाद शाम को विधि-विधान से खरना की पूजा की गई।

इस दौरान गुड़ की खीर, अरवा चावल और रोटी का प्रसाद तैयार किया गया। कुछ श्रद्धालु खरना का प्रसाद लेकर छठ घाटों पर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना कर भोग लगाया।

खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू

खरना को छठ पर्व में विशेष महत्व दिया जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को पूजा के बाद गुड़ की खीर, रोटी और केले का प्रसाद ग्रहण करती हैं। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। रविवार को व्रती महिलाएं और पुरुष अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। सोमवार को उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व संपन्न होगा।

WhatsApp Image 2026-11-14 at 8.29.51 PM

घाटों पर तैयारियां को दिया गया अंतिम रूप

शहर के विभिन्न छठ घाटों पर होने वाली पूजा के लिए तैयारियां भी तेज रहीं। शीतला माता मंदिर पार्किंग, कादीपुर कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-4, सेक्टर-5, सेक्टर-9, सेक्टर-10, राजेंद्रा पार्क, न्यू पालम विहार, खांडसा रोड, शक्ति पार्क, मानेसर, सोहना, पटौदी और अन्य क्षेत्रों में बने छठ घाटों पर विभिन्न संगठनों व व्रती महिलाओं ने पूजा की बेदी तैयार की।

लोगों ने घाटों की सफाई कर बेदी बनाई और पूजन सामग्री व्यवस्थित की। शीतला माता मंदिर पार्किंग में पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति की ओर से छठ महापर्व की तैयारियां की जा रही हैं। समिति के अध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने पदाधिकारियों के साथ शनिवार को पूरे दिन व्यवस्थाएं कराईं।

छठ पूजा के लिए कृत्रिम घाट का निर्माण

उन्होंने बताया कि यहां पर कृत्रिम घाट बनाया गया है। हजारों श्रद्धालुओं के लिए पूजा की तैयारी की गई है।यहां रविवार शाम से लेकर सोमवार सुबह तक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। विधायक मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं कादीपुर कम्युनिटी सेंटर में भी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

WhatsApp Image 2026-11-14 at 8.29.52 PM

संस्था के अध्यक्ष रणधीर राय ने बताया कि रविवार शाम मुख्य कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डा. सुरेंद्र जैन, प्रांत संघचालक प्रताप सिंह, विहिप के प्रांत मंत्री यशवंत शेखावत, जीएवी इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन प्रदीप कौशिक, सीनियर डिप्टी मेयर धर्मवीर भंगरोला शामिल होंगे।

महासचिव शंभू प्रसाद ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें बक्सर से अशोक मिश्रा, बलिया से अंजली सिंह आर्य, बनारस से छोटू राजा और दिल्ली का आरबीएम म्यूजिकल ग्रुप प्रस्तुति देगा।

वहीं प्रवासी एकता मंच के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने भी संस्था के पदाधिकारियों के साथ मिलकर शनिवार को ओम विहार, सेक्टर पांच लेबर चौक समेत अन्य छठ घाटों पर पहुंचकर वहां की तैयारियाें को अंतिम रूप दिया।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में बिना PUCC पेट्रोल-डीजल और CNG नहीं, पंपों पर लगेंगे 300 ANPR कैमरे; कटेगा 10 हजार का चालान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।