विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में 10वीं मंजिल से गिरकर BSF अधिकारी के बेटे की मौत, हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Published: Wed, 04 Nov 2026 04:49 PM (IST)

गुरुग्राम के खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में एक बीएसएफ अधिकारी के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में दसवीं मंजिल से गिरकर मौत ...और पढ़ें

गुरुग्राम में 10वीं मंजिल से गिरकर बीएसएफ अधिकारी के बेटे की मौत। फोटो: सांकेतिक

गुरुग्राम में 10वीं मंजिल से गिरकर बीएसएफ अधिकारी के बेटे की मौत। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. गुरुग्राम में 10वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत।

  2. मृतक बीएसएफ के उच्च अधिकारी का बेटा था।

  3. पुलिस आत्महत्या या हादसे के पहलू पर कर रही जांच।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के सेक्टर-82 स्थित दि लीफ सोसायटी में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की दसवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई।

युवक बीएसएफ के एक बड़े अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है। घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

बीएसएफ अधिकारी का बेटा था मृतक

मृतक की पहचान 28 वर्षीय आशिम खची के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक आशिम के पिता सत्यवान खची बीएसएफ में बड़े पद पर हैं। वह दिल्ली के केजी मार्ग स्थित एशिया हाउस में रहते हैं।

आशिम अपनी मां के साथ लीफ सोसायटी के एक टावर में दसवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में रहते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। परिवार के मुताबिक वह स्वभाव से शांत थे और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था।

कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान थे और कमरे से भी बाहर कम ही निकल रहे थे।

बालकनी से गिरने के बाद अस्पताल में मौत

परिवार के मुताबिक, बुधवार सुबह वह बालकनी में थे, इसी दौरान वह नीचे गिर गए। नीचे गिरने की आवाज सुनकर स्वजन और सोसायटी के लोग दौड़कर पहुंचे।

उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर खेड़कीदौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बालकनी और फ्लैट की भी जांच की। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि युवक ने आत्महत्या की या वह किसी तरीके से नीचे गिरा।

इसको लेकर परिवार व आसपास के लोगों से बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके।

यह भी पढ़ें- Exclusive: 7 साल की मन्नतों बाद जन्मी थी बेटी, पूर्वी दिल्‍ली के स्‍कूल में बेटी की मौत के बाद क्‍या बोले पिता?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।