दीवाली के लिए लड़ी लगाते वक्त बैलेंस बिगड़ने से गिरा था BSF डीआईजी का बेटा, मां ने बताई आंखों देखी
गुरुग्राम में बीएसएफ डीआईजी के बेटे की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। वह दिवाली की सजावट के लिए लाइटिंग ...और पढ़ें

मृतक की फाइल फोटो।
HighLights
बीएसएफ डीआईजी के बेटे की बालकनी से गिरकर मौत।
दिवाली की सजावट के लिए लाइटिंग लगाते समय हादसा।
गुरुग्राम के सेक्टर-82 में 10वीं मंजिल से गिरे।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के सेक्टर-82 स्थित दि लीफ सोसायटी में बुधवार को बीएसएफ डीआईजी के बेटे की मौत के मामले में अहम जानकारी सामने आई है। वह बालकनी में खड़े होकर दीवाली की सजावट के लिए लाइटिंग लगा रहे थे।
इसी दौरान उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह 10वीं मंजिल से नीचे गिर गए। गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने स्वजन को सौंप दिया।
बुधवार सुबह सोसायटी की दसवीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से 28 वर्षीय आशिम खची संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गए थे। आशिम खची बीएसएफ डीआईजी सत्यवान खची के बेटे थे।
ओडिशा में तैनात हैं पिता
सत्यवान खची इस समय ओडिशा में तैनात हैं। बेटे की मौत की खबर पाकर वह बुधवार रात गुरुग्राम पहुंचे। आशिम अपनी मां के साथ फ्लैट में रहते थे। उन्होंने बीएससी पास की थी और साफ्टवेयर प्रोग्रामिंग सीख रहे थे।
मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बुधवार सुबह आशिम बालकनी में थे और लड़ी लगा रहे थे, इसी दौरान वह नीचे गिर गए। पुलिस सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 10वीं मंजिल से गिरकर BSF अधिकारी के बेटे की मौत, हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस