विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना सोचे समझे एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है महंगा, तेजी से बढ़ रहा एएमआर का खतरा

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:10 AM (IST)

छोटी बीमारियों में एंटीबायोटिक का मनमाना उपयोग एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) का खतरा बढ़ा रहा है, जिससे भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य संकट हो सकता है।

बिना सोचे समझे एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है महंगा ( एआई जेनरेटेड इमेज )

बिना सोचे समझे एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है महंगा ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. छोटी बीमारियों में एंटीबायोटिक का मनमाना उपयोग खतरनाक।

  2. बिना डॉक्टर सलाह एंटीबायोटिक से एएमआर का खतरा।

  3. वायरल संक्रमण में एंटीबायोटिक प्रभावी नहीं, डॉक्टर सलाह जरूरी।

वरुण त्रिवेदी, गुरुग्राम। सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल बुखार जैसी सामान्य बीमारियों में भी एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल करने की आदत भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य संकट खड़ा कर सकती है।

बिना चिकित्सक की सलाह मेडिकल स्टोर से एंटीबायोटिक खरीदना और पुराने पर्चे के आधार पर दोबारा दवा लेना एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) का खतरा बढ़ा रहा है।

जागरूकता के लिएब बनाया गया ये प्लान

बुधवार को विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह के पहले दिन जिला नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में मरीजों और तीमारदारों को जागरूक किया गया। परिसर में जागरूकता के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ नवीन कुमार ने बताया कि ओपीडी में सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर आने वाले कई मरीज पहले ही एंटीबायोटिक का कोर्स ले चुके होते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी बीमारी में पर्याप्त सुधार नहीं होता है।

चिकित्सकीय सलाह पर ही लें एंटीबॉयोटिक्स

ऐसे मामलों में जांच और चिकित्सकीय आकलन के बाद दूसरी एंटीबायोटिक देने की जरूरत पड़ती है। इस तरह के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह एंटीबायोटिक के अनुचित इस्तेमाल को लेकर गंभीर चिंता का विषय है। वायरल संक्रमण में एंटीबायोटिक प्रभावी नहीं होती है। इसलिए एंटीबायोटिक का इस्तेमाल केवल चिकित्सकीय सलाह पर ही करना चाहिए।

चिकित्सकों के अनुसार, एंटीबायोटिक का अनावश्यक इस्तेमाल बैक्टीरिया में दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर सकता है। इससे भविष्य में सामान्य संक्रमण का इलाज भी मुश्किल हो सकता है।

यह भी पढ़ें- मानेसर में अवैध रूप से गंदा पानी खाली करते पकड़े गए दो टैंकर, लगाया 1 लाख का जुर्माना 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।