Move to Jagran APP

यौन शोषण के मामले में सजायाफ्ता युवक पेरोल पर हुआ फरार

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर (गुरुग्राम) : शहर के बहुचर्चित यौन उत्पीड़न मामले में सजा काट रहा युवक पेर

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jun 2017 07:40 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 07:40 PM (IST)
यौन शोषण के मामले में सजायाफ्ता युवक पेरोल पर हुआ फरार

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर (गुरुग्राम) : शहर के बहुचर्चित यौन उत्पीड़न मामले में सजा काट रहा युवक पेरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया है। कैदी 11 मई से 11 जून तक मां की बीमारी बता भोंडसी जेल से पेरोल पर बाहर आया था। तय अवधि के कई दिन बाद भी वह जेल नहीं पहुंचा तो बुधवार रात डिप्टी जेलर ने भोंडसी थाने में मामला दर्ज करा दिया, जिसके बाद पुलिस कैदी की खोजबीन में लगी हुई है।

भोंडसी स्थित मारुति कुंज में द्रोण फाउंडेशन एनजीओ की ओर से शेल्टर होम चलाया जा रहा था। जिसकी देखरेख एनजीओ की संचालिका उसका बेटा अंकुर गुप्ता कर रहा था। शेल्टर हाउस में करीब पंद्रह लड़कियां रह रही थीं। उनके माता-पिता का अता पता नहीं था। लड़कियों की उम्र पांच से 12 साल के बीच थी। फरवरी वर्ष 2012 में पुलिस ने सूचना के आधार पर जांच की तो मासूम लड़कियों ने बयान दिया था कि अंकुर उनका यौन उत्पीड़न कर रहा है। विरोध करने पर वह उन्हें बुरी तरीके से पीटता भी था। पुलिस ले अंकुर को पकड़ जेल भेज दिया था। अदालत ने वर्ष 2013 में उसे सात साल की सजा सुना दी थी। उसकी मां को सुबूत के अभाव में बरी कर दिया था। पुलिस को दी गई शिकायत में भोंडसी जेल के डिप्टी जेलर दिनेश यादव ने बताया कि अंकुर अपने ठिकाने से भी गायब है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.