Move to Jagran APP

ज्वाइंट कमिश्नर विवेक कालिया ने संभाला कार्यभार

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विवेक कालिया ने मंगलवार को कार्यभार संभाल ल

By Edited By: Published: Tue, 09 Feb 2016 08:20 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2016 08:20 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विवेक कालिया ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। उनको संयुक्त आयुक्त महेश कुमार की जगह संयुक्त आयुक्त जोन-1 की जिम्मेदारी दी गई है। उनको नारनौल एसडीएम के पद से गुड़गांव नगर निगम में संयुक्त आयुक्त पद पर स्थानांतरित किया गया है। पांच फरवरी को प्रदेश के 68 एचसीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की थी। बता दें कि विवेक कालिया को गुड़गांव नगर निगम से ही कुछ माह पहले स्थानांतरित कर नारनौल एसडीएम लगाया था। अब वापस उनको नगर निगम गुड़गांव में लगाया गया है।

बेहतरी के होंगे प्रयास

पदभार ग्रहण करने के बाद संयुक्त आयुक्त विवेक कालिया ने कहा कि नागरिक सुविधाओं पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाएगा। नागरिकों से जुड़ी शिकायतों का निबटारा प्राथमिकता के आधार पर होगा और सिटीजन चार्टर के पालन के लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगे। जोन की समस्याओं के लिए समय-समय पर पहले भी जन शिकायत निवारण कैंप लगाए गए थे। भविष्य में भी लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा। कई पुराने अधूरे प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.