युवक काे तलाकशुदा महिला से हुआ प्यार, पत्नी को पता चला तो दोनों ने दे दी जान
हरियाणा के फतेहाबाद में एक युवक का तलाकशुदा महिला से प्रेम संबंध स्थापति हो गया। युवक की पत्नी को पता चला तो वह मायके चली गई। इसके बाद विवाद बढ़ा तो दोनों ने खुदकुशी कर ली।
जेएनएन, फतेहाबाद। यहां एक युवक और उसकी प्रेमिका ने अपने संबंध को लेकर विवाद होने पर जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले प्रेमी की मौत हुई और आज प्रेमिका ने दम ताेड़ दिया। युवक की दो माह पहले ही शादी हुई थी और उसके प्रेम संबंध के बारे में पता लगने पर पत्नी रूठकर अपने मायके चली गई थी। युवक की प्रेमिका तलाकशुदा थी अौर उसके मकान में किराये पर रह रही थी। महिला से प्रेम संबंध के बारे में पता चलने पर परिवार वालाें ने युवक की शादी करा दी थी।
मामला फतेहाबाद शहर की अग्रवाल कालोनी का है। दाेनों ने शनिवार देर रात को जहर खाया था। दोनों को गंभीर हालत में फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां से दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया था। अग्रोहा में उपचार के दौरान रविवार को युवक ने दम तोड़ दिया था और सोमवार को प्रेमिका की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: होटलों में वाट्सएप से चल रहा देह व्यापार, महिला एजेंट करती है सौदेबाजी
जानकारी के अनुसार, अग्रवाल कालोनी का 25 वर्षीय राजू अपने माता-पिता से अलग रह रहा था। राजू की करीब दो महीने पहले शादी हुई थी। मीनू नाम की महिला राजू के मकान में किराये पर रह रही थी। मीनू तलाकशुदा थी और अकेली ही किराये के मकान में रह रही थी।
वहां रहते हुए राजू और मीनू के बीच प्रेम संबंध स्थापित हाे गया। करीब दो माह पहले घरवालों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने उसकी शादी कर दी। दूसरी ओर, उसकरी प्रेमिका मीनू चाहती थी कि राजू उम्र भर उसी का होकर रहे। इसके चलते दोनों के बीच खटास आ गई।
यह भी पढ़ें: हरियाणा की मनुषि चिल्लर बनीं फेमिना मिस इंडिया
इसी बीच, राजू की नई नवेली दुल्हन को भी दोनों के प्रेम संबंध के बारे में पता चल गया आैर उसने काफी हंगाम किया। इसके बाद वह रूठ कर मायके चली गई। बताया जाता है कि मीनू इसी के साथ राजू पर अपनी पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। इस बात पर दोनों के बीच शनिवार देर रात को कहासुनी हो गई। इसी दौरान, राजू ने जहर पदार्थ खा लिया। मीनू ने देखा तो उसने भी जहर खा लिया।
शोर मचने पर राजू के परिवारजन व पड़ोसियों ने उन्हें संभाला। दोनों को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां से दोनों को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। वहां राजू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार को महिला ने दम तोड़ दिया।
--------
युवक के पिता ने कहा, महिला बना रही थी दबाव
पुलिस को दिए बयान राजू के पिता कृष्ण ने बताया कि मीनू शहर की रेगर बस्ती में विवाहित थी। पति से तलाक होने के बाद वह उनके मकान में किराये पर रह रही थी। कृष्ण ने आरोप लगाया कि वह राजू पर दबाव बना रही थी कि अपनी पत्नी को छोड़ दे, नहीं तो उसे केस में फंसा देगी। इस कारण राजू परेशान था। मीनू के दबाव के कारण राजू ने जहर खा लिया। राजू की दो महीने पहले हिसार की एक युवती के साथ शादी हुई थी।
यह भी पढ़ें: घंटों बुलाते रहे महावत, लल्ली को देखकर ही नहर से बाहर आई लक्ष्मी