विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा की मनुषि चिल्‍लर बनीं फेमिना मिस इंडिया

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 26 Jun 2017 11:08 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 08:37 PM (IST)

हरियाणा की मनुषि चिल्‍लर ने एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है। रविवार को मुंबई में आयोजित प्रतियोगिता में मिस हरियाणा मनुषि ने यह खिताब जीता।

हरियाणा की मनुषि चिल्‍लर बनीं फेमिना मिस इंडिया
हरियाणा की मनुषि चिल्‍लर बनीं फेमिना मिस इंडिया

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा की मानुषी चिल्लर ने एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है। रविवार को मुंबई में आयोजित प्रतियोगिता में मिस हरियाणा मनुषि ने एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 का ताज पहना। मेडिकल स्टूडेंट रही मानुषी को पिछली बार की विजेता प्रियदर्शिनी चटर्जी ने ताज पहनाया।

मानुषी अब दिसंबर में चीन में होने वाली मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियाेगिता में मानुषी ने मिस फोटोजेनिक अवॉर्ड भी जीता। मानुषी की जीत पर हरियाणा में खुशी है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई-लिखाई रोहतक और दिल्‍ली में की और अभी सोनीपत के खानपुर मेडिकल कॉलेज में  मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। वह मॉडलिंग और सौंदर्य प्रतियोगिओं में भी हिस्‍सा लेती रही हैं। वह मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: पिता कितना भी समृद्ध हो बेटे पर आश्रित माना जाएगा : हाई कोर्ट

एफबीबी फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद मनुषि चिल्‍लर (बीच में)।

यह भी पढ़ें: घंटों बुलाते रहे महावत, लल्ली को देखकर ही नहर से बाहर आई लक्ष्मी

मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद मानुषी ने कहा कि वह जीवन के प्रति हमेशा सकारात्‍मक रुख रखती हैं और उसका नजरिया है कि पाजिटिव अप्रोज से सब कुछ बदला जा सकता है। प्रतियोगिता में अपने सफर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, प्रतियोगिता के 30 दिनों से मैं एक विजन के साथ आगे बढ़ी कि दुनिया को बदल सकती हूं। प्रतियोगिता की पहली रनर-अप जम्मू कश्मीर की सना दुआ व दूसरी रनर-अप बिहार की प्रियंका कुमारी रहीं।

दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और हरियाणा के खानपुर कलां में भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई करने वाली मानुषी के माता-पिता पेशे से डॉक्टर हैं। मानुषी ने कहा है कि वह महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए काम करना चाहती हैं। माहवारी के समय महिलाओं को स्वच्छता का खास ध्यान रखना चाहिए। वह इस पर 'प्रोजेक्ट शक्ति' के तहत काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: खुद के लिए टाइम नहीं तो कैसी जिंदगी : कपिल शर्मा