हरियाणा के टोहाना में बैटरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार; लाखों का सामान खाक
हरियाणा के टोहाना में अमानी रोड स्थित एक बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का सामान जलकर ...और पढ़ें

हरियाणा के टोहना जिले में एक फैक्ट्री में आग लग गई।
HighLights
टोहाना की बैटरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग
लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ खाक
कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया, कोई जनहानि नहीं
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद जिला के टोहाना शहर के अमानी रोड स्थित एक बैटरी फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री से उठ रही ऊंची लपटों के साथ काले धुएं का घना गुबार आसमान में छा गया।
आग इतनी भयंकर है कि फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान इसकी चपेट में आ गया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
हालांकि आग लगातार फैल रही है, दोपहर 1:30 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
जानकारी के अनुसार, अमानी रोड स्थित बैटरी फैक्ट्री में आग लगने के बाद स्थिति तेजी से गंभीर होती चली गई। फैक्ट्री के अंदर मौजूद सामान आग की चपेट में आने लगा। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फैक्ट्री से उठता काले धुएं का गुबार दूर से दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन लगातार बढ़ती आग के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
सामान बचाने के लिए आसपास के गांवों से बुलाई मदद
आग की बढ़ती लपटों के बीच फैक्ट्री में रखे जरूरी सामान को सुरक्षित निकालना भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसके लिए आसपास के गांवों के लोगों को मदद के लिए बुलाया गया है, ताकि आग की चपेट में आने से पहले फैक्ट्री का अधिक से अधिक सामान सुरक्षित निकाला जा सके। हालांकि आग लगातार फैलने के कारण राहत कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।
https://t.co/IGC79PrbUt
— hema sharma nainwal (@Hemanainwal) October 18, 2026
पुलिस मौके पर मौजूद, आग बुझाने के प्रयास जारी
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मचारी आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। फैक्ट्री में लगातार बढ़ रही आग के कारण नुकसान का आंकड़ा भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लाखों रुपये का सामान आग की चपेट में आ चुका है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस के अनुसार फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
सबसे बड़ी राहत यह है कि कर्मचारियों को समय रहते बाहर निकाल लिए जाने के कारण अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं आग पर काबू पाना दमकल विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।
