Move to Jagran APP

मोदी ने भारत को बनाया शक्तिशाली राष्ट्र : बलदेव ग्रोहा

जागरण संवाददाता फतेहाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को पिछले 6 सालों में शक्तिशाल

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 07:57 AM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 07:57 AM (IST)
मोदी ने भारत को बनाया शक्तिशाली राष्ट्र : बलदेव ग्रोहा

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को पिछले 6 सालों में शक्तिशाली राष्ट्र बना दिया। जिसके चलते अब देश ने विश्व में अपनी अलग पहचान बनी है। यह बात भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने कही। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 जन्मदिन पर सेवा सप्ताह का आयोजन के तहत जवाहर चौक पर आमजन को थैले वितरित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश का सशक्त बनाने में भाजपा का अहम योगदान है। पहले अटल बिहारी ने किसानों के लिए अनेक योजनाएं शुरू की थी। अब किसानों को सरकार ने बंधन मुक्त कर दिया। किसान किसी के दबाव में फसल नहीं बेचेंगे। ग्रोहा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मिशन है कि देश को स्वच्छ बनाए क्योंकि पॉलिथिन के जो लिफाफे जनता द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे है। इससे मानव हो या जानवर सब का भारी नुकसान है। ऐसे में हमें इनका प्रयोग बंद करना होगा। इसकी जगह पर थैले का प्रयोग करें।

इस अवसर पर नगर मंडल शम्मी धींगड़ा, जिला सचिव अनिल सिहाग, भाजपा जिला कार्यकारिणी सद्स्य महेश शर्मा, गोल्डी (निजी सचिव), भाजपा नेता नवजोत ग्रोहा, लवप्रीत शर्मा, मक्खन बूक, जिलाध्यक्ष आइटी सेल कंवल चौधरी, पार्षद किरण नारंग, भाजपा नेता सुनील मैहता, अवतार सिंह मोंगा, राम चंद रेल्हन, हंस राज सचदेवा, जगदीश शर्मा, लाल चंद गेरा, मंजीत शर्मा, विकास शर्मा, हरभजन कंबोज, रवि शर्मा, संदीप टाटियां, बनवारी लाल गहलोत, सुभाष गहलोत, अरोड़वंश महासभा के प्रधान मोहरी राम ग्रोवर आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.