Move to Jagran APP

Haryana News: चुनाव से पहले दुष्यंत चौटाला को झटका, JJP प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा; बताई ये वजह

जननायक जनता पार्टी (JJP News) में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जबसे भाजपा ने गठबंधन तोड़ा। पार्टी से एक के बाद एक सदस्य त्यागपत्र दे रहे हैं। अब इस लिस्ट में हरियाणा जजपा के अध्यक्ष निशान सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। अपने लिखे त्यागपत्र में में सिंह निजी कारणों का हवाला दिया है तो अब क्या निशान सिंह कांग्रेस का हाथ थामेंगे?

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Published: Tue, 09 Apr 2024 01:02 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2024 01:26 PM (IST)
Haryana News: जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। (JJP state president Nishan Singh resigns from the party) प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से एक के बाद एक झटके झेल रही जननायक जनता पार्टी (JJP News) के प्रदेशाध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्यों में शुमार निशान सिंह (Nishan Singh) ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव से पहले चौटाला को बड़ा झटका

यह इस्तीफा उन्होंने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय चौटाला को संबोधित करते हुए लिखा। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav 2024) से पहले पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के लिए यह सबसे बड़ा झटका है। मिली जानकारी के मुताबिक सिंह कांग्रेस (Haryana Congress) में शामिल हो सकते हैं।

जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने त्यागपत्र में कही ये बात

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला (Ajay Singh Chautala)  को लिखे अपने पत्र में निशान सिंह ने कहा कि मैं निजी कारणों से जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अपनी जिम्मेवारियों का निरवाहन करने में असमर्थ हूं। अत: आपसे निवेदन है कि जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से मेरा त्याग पत्र स्वीकार करें।

यह भी पढ़ें: Atal Bhujal Yojana Scheme: इस योजना के तहत बेहतरीन काम करने वाला हरियाणा देश का दूसरा राज्य बना, पढ़ें टॉप पांच में कौन

विधायक सिहाग ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

अभी बीते दिन ही हिसार के बरवाला से जेजेपी विधायक जोगी राम सिहाग (Jogi Ram Sihag) ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफ दिया। सिहाग ने कहा अभी पार्टी में बने रहेंगे। पद छोड़े हैं पार्टी नहीं छोड़े।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निशान सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) के मार्फत कांग्रेस में जाने का मन बना लिया है और आने वाले किसी भी दिन वो औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं

दुष्यंत चौटाला के साथ मिलकर किया था जजपा का गठन

टोहाना से पूर्व विधायक निशान सिंह एक समय में इनेलो (INLD News) के दिग्गज नेता हुआ करते थे, लेकिन टोहाना में ओपी चौटाला (OM Prakash Chautala) के दोहते कर्ण कुनाल सिंह के साथ हुए मतभेदों के बाद उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने दुष्यंत चौटाला के साथ अलग राह पकड़ते हुए जजपा का गठन किया था।

यह भी पढ़ें: Haryana News: नई अनाज मंडी में पहुंची एक साथ ये तीन फसल, खरीद एजेंसियों ने लिए सैंपल; जांच में निकला ये रिजल्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.