विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में सराय टोल के पास 2 युवकों की दर्दनाक मौत, बाइक में टक्कर मारकर भागा कार ड्राइवर

By Harender NagarEdited By: Kushagra Mishra
Published: Thu, 10 Sep 2026 09:17 AM (IST)

फरीदाबाद के सराय टोल के पास बुधवार तड़के एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

फरीदाबाद में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत। फोटो: सांकेतिक

फरीदाबाद में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. फरीदाबाद के सराय टोल के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

  2. वैगन आर कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, चालक मौके से फरार

  3. पुलिस मृतकों की पहचान और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है

हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। सराय टोल के पास बुधवार तड़के करीब चार बजे सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बल्लभगढ़ से दिल्ली की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से आई वैगन आर कार ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

पीछे से कार ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर

हादसा बल्लभगढ़ से दिल्ली जाने वाली लेन पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौत हो गई।

अस्पताल पहुंचने पर दोनों मृत मिले

आसपास से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।

दस्तावेज नहीं मिलने से पहचान अटकी

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की उम्र करीब 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उनके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उनकी पहचान हो सके। पुलिस उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

सीसीटीवी से ड्राइवर की तलाश जारी

हादसे के बाद वैगन आर ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि कार और उसके ड्राइवर का पता लगाया जा सके। मृतकों की पहचान होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के JC बोस यूनिवर्सिटी में BBA छात्र को प्रोफेसर ने जड़ा थप्पड़, निलंबन की मांग पर अड़ा ABVP

यह भी पढ़ें-  फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, छत पर पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक साल के मासूम की मौत