विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, छत पर पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक साल के मासूम की मौत

By Harender NagarEdited By: Kushagra Mishra
Published: Wed, 09 Sep 2026 09:21 AM (IST)

फरीदाबाद के जीवन नगर पार्ट-2 में एक साल का मासूम आर्यन घर की छत पर खेलते हुए पानी से भरी ...और पढ़ें

पानी से भरी बाल्टी में डूबने से आर्यन की मौत हो गई। फोटो: फाइल

पानी से भरी बाल्टी में डूबने से आर्यन की मौत हो गई। फोटो: फाइल

HighLights

  1. फरीदाबाद में एक साल का मासूम आर्यन बाल्टी में डूबा

  2. घर की छत पर खेलते समय हुआ यह दर्दनाक हादसा

  3. अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित किया

फरीदाबाद। जीवन नगर पार्ट-2 में ईदगाह के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत पर खेल रहा एक साल का मासूम आर्यन बाथरूम के पास रखी पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिर गया। काफी देर बाद स्वजन को इसका पता चला। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

खेलते-खेलते बाल्टी तक पहुंचा मासूम

आर्यन की दादी मीना के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने घरेलू काम में व्यस्त थे। बच्चे की मां घर के ऊपर वाले कमरे में काम कर रही थी, जबकि पिता बजरंगी काम पर गए हुए थे।

आर्यन कमरे के बाहर छत पर खेल रहा था। खेलते हुए वह बाथरूम के पास रखी पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गया। इसी दौरान वह बाल्टी में मुंह के बल गिर गया। पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई।

आवाज नहीं आई तो परिजनों ने देखा

दादी ने बताया कि काफी देर तक आर्यन की कोई आवाज नहीं सुनाई दी। इसके बाद उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो मासूम पानी से भरी बाल्टी में पड़ा था।

परिजन तुरंत उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया।

ESIC अस्पताल की मोर्चरी में रखा शव

संजय कॉलोनी पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- गड्ढों से मिलेगी मिनटों में राहत! फरीदाबाद की ‘Pothole Ambulance’ का देशभर में डंका, अब अपनाएंगे दूसरे राज्य