विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में सेल्फी के चक्कर में झील में गिरा किशोर, रात भर नहीं मिला सुराग; SDRF तलाश में जुटी

Published: Mon, 05 Oct 2026 07:10 PM (IST)

फरीदाबाद के सिरोही गांव में रविवार शाम सेल्फी लेते समय 17 वर्षीय किशोर अर्जुन झील के गहरे पानी में गिर ...और पढ़ें

सेल्फी देने के दौरान झील में गिरा किशोर। फोटो: आर्काइव

सेल्फी देने के दौरान झील में गिरा किशोर। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. सिरोही झील में सेल्फी लेते समय 17 वर्षीय किशोर गिरा

  2. गहरे पानी में गिरने से किशोर का अभी तक पता नहीं चला

  3. पुलिस और एसडीआरएफ टीम द्वारा तलाश अभियान जारी है

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सिरोही गांव में झील के पास रविवार शाम सेल्फी लेते समय एक 17 वर्षीय किशोर के गहरे पानी में गिर गया। बताया जा रहा है कि किशोर अपने एक दोस्त के साथ झील के पास गया था।

सेल्फी लेते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह झील के गहरे पानी में जा गिरा। घटना के बाद उसके दोस्त ने शोर मचाया, गांव के लोगों ने उसकी तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

एसडीआरएफ ने चलाया तलाशी अभियान

सूचना मिलने के बाद पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम के साथ गांव के गोताखोर भी किशोर की तलाश में जुटे रहे। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। झील में गिरे किशोर की पहचान मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी 17 साल के अर्जुन के रूप में हुई है।

रात में तलाश करना रहा चुनौतीपूर्ण

धाैज थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि अर्जुन का परिवार फिलहाल सिरोही गांव में किराए के मकान में रह रहा है। उन्होंने बताया कि अर्जुन रविवार की शाम करीब पांच बजे अपने एक दोस्त के साथ झील की तरफ गया था।

वहां दोनों कुछ समय तक रहे। इसी दौरान सेल्फी लेने के दौरान अर्जुन का पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर झील में जा गिरा। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। रात होने के कारण झील में तलाश का काम चुनौतीपूर्ण रहा। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

गहराई अधिक होने से बढ़ी मुश्किल

सोमवार को एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाकर झील में तलाशी अभियान चलाया गया। काफी प्रयास के बाद भी किशोर का कोई पता नहीं चल सका था। झील की गहराई अधिक होने के कारण तलाशी अभियान में काफी सावधानी बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद: बर्गर खाने आए युवकों की दबंगई, युवक पर चाकू से वार कर किया घायल