विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से झांसी जा रही ताज एक्‍सप्रेस पर होडल के पास नुकीली सरिया से हमला, आठ यात्री घायल

By Sudhir BaislaEdited By: Anup Tiwari
Published: Fri, 01 May 2026 11:08 PM (IST)

दिल्ली से झांसी जा रही ताज एक्सप्रेस पर होडल स्टेशन के पास अज्ञात शख्स ने नुकीला सरिया फेंका, जिससे एसी ...और पढ़ें

HighLights

  1. ताज एक्सप्रेस पर होडल के पास सरिया फेंका गया।

  2. एसी कोच में आठ यात्रियों को चोटें आईं।

  3. आरपीएफ-जीआरपी ने जांच शुरू की, आरोपियों की तलाश जारी।

सुधीर बैसला, फरीदाबाद। दिल्‍ली से झांसी जा रही ताज एक्‍सप्रेस ट्रेन पर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे होडल रेलवे स्टेशन के निकट खेत में खड़े अज्ञात शख्स ने नुकीला सरिया फेंककर मारा। सरिया ट्रेन के एसी कोच का शीशा तोड़कर अंदर जा घुसा, जिसमें आठ सवारियों के घायल होने की बात कही जा रही है।

होडल के बाद ट्रेन का मथुरा रेलवे स्टेशन पर स्टापेज था। वह वहां रुकी, तब इसकी सूचना आरपीएफ एवं जीआरपी को दी गई। डीएसपी जीआरपी राजेश चेची ने बताया कि रेलवे अपराध शाखा को कुछ इनपुट मिले हैं, जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा। ट्रेन ड्राइवर की शिकायत पर मथुरा आरपीएफ ने भी मामला दर्ज किया है।

लगातार हो रही घटनाएं

बता दें, कुछ दिन पहले पटियाला में रेलवे ट्रैक को उड़ाने की कोशिश में एक संदिग्ध आतंकी मारा गया था। उसके बाद से आइबी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। जीआरपी और आरपीएफ दोनों लगातार सतर्कता बरत रहे थे। पिछले तीन दिन से सघन तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद उक्त वारदात घटित हो गई।

मथुरा जीआरपी थाने की पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज करके पलवल जीआरपी थाने को प्रेषित कर दी है। डीएसपी जीआरपी राजेश चेची ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ये घटना किसी शरारती तत्व की हरकत नजर आ रही है लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद सच्चाई सामने आएगी।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में बकाया पैसा मांगने पर दुकानदार पर जानलेवा हमला, फोड़ा सिर

यह भी पढ़ें- AJSU नेता ने पत्रकार पर हमले को लेकर मंत्री इरफान अंसारी पर तीखा हमला, बर्खास्तगी की मांग