विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर में बकाया पैसा मांगने पर दुकानदार पर जानलेवा हमला, फोड़ा सिर

Published: Fri, 01 May 2026 10:35 PM (IST)

तारापुर में बकाया राशि मांगने पर एक दुकानदार पर हमला किया गया, जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने आरोपी ...और पढ़ें

घायल दुकानदार। (जागरण)

घायल दुकानदार। (जागरण)

HighLights

  1. दुकानदार ने बकाया राशि मांगने पर हमला झेला।

  2. हमले में दुकानदार का सिर लोहे की रॉड से फटा।

  3. तारापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

संवाद सहयोगी, तारापुर (मुंगेर)। दुकान के सामान की बकाया राशि मांगने पर एक दुकानदार के साथ गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र के धौनी गांव की है।

मामले में मोहनगंज निवासी दुकानदार अंशु कुमार ने तारापुर थाना में धौनी गांव के धर्मेंद्र कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज केस में अंशु कुमार ने बताया कि मोहनगंज में उनकी जनरल स्टोर की दुकान है। धर्मेंद्र कुमार ने उनकी दुकान से करीब 3500 रुपये का सामान खरीदा था और 29 अप्रैल तक भुगतान करने की बात कही थी।

घर पहुंचे ही मारपीट

निर्धारित समय बीत जाने के बाद वह रुपये मांगने धर्मेंद्र कुमार के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां पहले से विवाद करने की नीयत से तैयार धर्मेंद्र कुमार ने पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया।

विरोध करने पर धर्मेंद्र कुमार ने लोहे की रॉड से अंशु कुमार के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर उनकी जान बच सकी।

अंशु कुमार ने आवेदन में आरोप लगाया है कि धर्मेंद्र कुमार आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। घटना के दौरान उसने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी दरोगा महावीर उरांव को सौंपी गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- India-Nepal Meeting: कोसी-गंडक परियोजनाओं पर बराज और नहर से अतिक्रमण हटाने पर नेपाल सहमत, बिजली के खंभे भी हटेंगे