विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने की सूरजकुंड मेला हादसे के घायलों से भेंट, बोले-दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

Published: Sat, 07 Feb 2026 10:43 PM (IST)

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूले टूटने से हुए हादसे में 13 लोग घायल हो गए और इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद ...और पढ़ें

सूरजकुंड मेला हादसे के बारे में पत्रकारों से वार्ता करते हरियाणा सरकार के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा। जागरण

सूरजकुंड मेला हादसे के बारे में पत्रकारों से वार्ता करते हरियाणा सरकार के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

निभा रजक, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जनपद में आयोजित किए गए विश्वप्रसिद्ध सूरजकुंड मेले में शनिवार को एक झूला टूट गया। इस हादसे में करीब 13 लोगों को गंभीर चोट आई। वहीं, लोगों को बचाने का प्रयास करते हुए एक इंस्पेक्टर की जान चली। हादसे में सरकार की ओर से शोक जताते हुए राज्य के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि हादसे वाले झूले की शनिवार सुबह जांच की गई थी।

पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा, "यह हादसा बेहद ही दुखी करने वाला है। यह एक दुखद घटना है। हरियाणा सरकार की ओर से मैं इस हादसे की चपेट में आने वालों को संवेदना व्यक्त करता हूं। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद ने लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी है। इस हादसे में दो महिला कांस्टेबल भी घायल हुई हैं। फिलहाल, सभी होश में हैं।"

यह भी पढ़ें- सूरजकुंड मेले में तीसरी बार हुआ झूला हादसा, बार-बार की लापरवाही के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार; सुरक्षा दावों पर सवाल

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि हादसे में प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी के साथ अपना काम किया है। शनिवार यानी हादसे के दिन भी झूलों की जांच के बाद दिया जाने वाला सुरक्षित प्रमाणपत्र जारी किया गया था। घायलों से मुलाकात कर उनका कुशल जाना। अब सभी सुरक्षित हैं। हालांकि, उन्होंने घायलों या मृतक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के परिजनों के लिए किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा नहीं की।

बता दें कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला में एक बार नहीं बल्कि दो बार पहले भी झूले की वजह से हादसे हो चुके हैं। इसमें एक व्यक्ति की जान भी चली गई थी। इसके बावजूद झूला लगाने के दौरान उचित मानकों एवं नियमों के अनुरूप झूला लगाने में कहीं न कहीं लापरवाही बरती जाती है और शनिवार को एक और जानलेवा हादसा हो ही गया। इससे मेला अधिकारियों के सुरक्षा उपायों को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, लोगों को बचाने में पुलिस इंस्पेक्टर की हुई मौत, कई घायल