अब न लंबा जाम और न हादसों का डर, दिल्ली के सोहना फ्लाईओवर की जल्द सुधरेगी जर्जर हालत
बल्लभगढ़ के सोहना आरओबी पर बारिश से बने गड्ढों और जर्जर फुटपाथ से जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी। लोक ...और पढ़ें

CM सैनी के सख्त आदेश का असर। (AI-Generated image)
HighLights
सोहना आरओबी के गड्ढे और फुटपाथ सुधारे जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने 10 दिन में सड़कें ठीक करने के आदेश दिए।
पीडब्ल्यूडी जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने को तैयार।
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। सोहना रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज(आरओबी) की जर्जर हालत से आने-जाने वाले लोगों को जल्दी ही राहत मिलेगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने पूरी तरह से तैयारी कर ली हैं।
आरओबी के फुटपाथ को भी तैयार कराया जाएगा, ताकि पैदल चलने वाले लोगों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इससे आवागमन सुगम होगा।
यहां होता है भारी वाहनों का आना-जाना
सोहना आरओबी दो लेन बना हुआ है। यहां से औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-24,25, 56 के उद्योगों के सामान को लेकर भारी वाहनों का आवागमन होता है। इस पुल से रिहायशी क्षेत्र सेक्टर-22,23, 55, संजय कालोनी, गौंछी, प्रतापगढ़ पाली, पाखल, सररूपुर, मोहब्ताबांद, पावटा, कुरैशीपुर, धौज, कोट, सोहना तक का ट्रैफिक निकलता है।
वर्षा के दौरान आरओबी की सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है और गड्ढे बने हुए हैं। इनकी वजह से वाहन पूरे दिन रेंग कर चलते रहते हैं। कई बार तो वाहनों के पलटने की आशंका बन जाती है।
भारी वाहनों के साथ से दो पहिया वाहन चालकों को निकलने में डर लगता है। कई बार दो पहिया वाहन चालक फुटपाथ के ऊपर से ले जाते हैं। फुटपाथ भी कई जगह से टूटा हुआ होने के कारण दुर्घटना के घटने की आशंका बनी रहती है।
10 दिन में सड़कों को ठीक करने के आदेश
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्षा के दौरान जिन सड़कों में गड्ढे बने हुए हैं, उन्हें 10 दिन के अंदर ठीक करने के अधिकारियों को आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुसार शहर के अंदर नगर निगम, एचएसवीपी, एफएमडीए, स्मार्ट सिटी ने तो अपनी सड़कों में गड्ढों को भर कर पैचवर्क करने का काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के इन आदेशों के बाद पीडब्ल्यूडी भी आरओबी की जर्जर हालत को सुधारने वाली है।
'जब सोहना पुल से दो पहिया वाहन पर घर से दुकान आते हैं तो कई बार भारी वाहनों के सड़क की जर्जर हालत होने के कारण पलटने जैसी स्थित होने से डर लगता है।'
-निर्मल गुप्ता
'आरओबी जर्जर हालत होने के कारण जाम से निकलने में आधा घंटा लगा जाता है। इतनी देर में लोग बल्लभगढ़ से ओल्ड फरीदाबाद तक पहुंच जाते हैं। उमस भरी गर्मी से भी परेशानी होती है।'
-विजय आर्य
'सोहना आरओबी पर एक-दो दिन में काम शुरू करने वाले थे कि फिर से वर्षा हो गई। अब जैसे ही मौसम साफ हो जाएगा तो आरओबी पर बने गड्ढों पर पैचवर्क करके ठीक कर दिया जाएगा। फुटपाथ पर भी मसाला भरवा कर इंटरलाकिंग टाइल लगवा दी जाएंगी। ताकि पैदल चलने वाले लोगों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।'
-रवि इंदर सिंह, उपमंडल अधिकारी पीडब्ल्यूडी
यह भी पढ़ें- दिल्ली में खत्म होंगे 'डार्क स्पॉट': CM रेखा गुप्ता ने किया 1 लाख स्मार्ट LED लाइटें लगाने का एलान
यह भी पढ़ें- नार्थ-साउथ कॉरिडोर: सिद्धार्थनगर में काम ने पकड़ी रफ्तार, सुल्तानपुर-प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक कनेक्टिविटी
