वायु प्रदूषण से गेहूं की बोआई पर संकट, किसान परेशान
ग्रामीण क्षेत्रों में धुआं की चादर छाए रहने के कारण गेहूं की बोआई प्रभावित हो रही है, जिससे किसान चिंतित ...और पढ़ें

वायु प्रदूषण से गेहूं की बोआई पर संकट, किसान परेशान ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
धुआं के कारण गेहूं की बोआई में हो रही है देरी।
पलेवा वाले खेत पांच दिन बाद बोए जा रहे हैं।
सर्दी कम होने से गेहूं के फुटाव पर पड़ेगा असर।
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। ग्रामीण क्षेत्र में अब गेहूं की बोआई का मौसम चल रहा है। वायु प्रदूषण के चलते ग्रामीण क्षेत्र में धुआं की चादर छाई होने के कारण गेहूं की बोआई बुरा असर पड़ रहा है।
जिन खेतों की पलेवा की हुई है, वह पांच दिन देरी से बोए जाएंगे। सर्दी भी कम हो रही है। इसे लेकर किसान खासे चिंतित हैं।
कुछ इस तरह रहता है मौसम का मिजाज
गेहूं की बाेआई के लिए किसानों ने खेतों की पलेवा की हुई है। यदि मौसम साफ हो तो खेत पलेवा के बाद सात से आठ दिन में बोए जा सकते हैं। अब गांवों में पूरे दिन धुआं छाया रहता है। इसके चलते आसमान में बादल से छाए रहते हैं और धूप भी नरम रहती है।
यही कारण कि पलेवा पांच दिन देरी से 10 से 12 दिन में आ रही है। खेत पांच दिन देरी से बोए जा रहे हैं। गेहूं की भाैगोलिक दृष्टि को ध्यान में रखते हुए बोआई के समय सर्दी ज्यादा और गर्मी कम होनी चाहिए। धुआं होने के कारण मौसम ज्यादा ठंडा नहीं हो रहा है।
अभी भी मौसम में पूरी तरह से गर्मी बनी हुई है। लोग अभी भी रात के समय पंखा चला कर सौ रहे हैं। किसानों ने जो गेहूं वर्षा से बो दिए हैं, उनकी भूड़ जल्दी भरनी पड़ेगी और फुटाव पूरी तरह से नहीं हो पाएगा।
गेहूं की बोआई के लिए नवंबर का महीना इसलिए सबसे उपयुक्त माना जाता है कि इस में रोजाना ठंड बढ़ती रहती है। धुआं छाए होने से अभी सर्दी नहीं बढ़ रही है। इसका गेहूं की बोआई पर अच्छा असर नहीं पड़ रहा है।-जयप्रकाश सैनी
किसानों जो गेहूं वर्षा से बो दिया है, उसकी भूड़ (पहला पानी) जल्दी भरनी पड़ेगी। क्योंकि वह पहले ही बिना पलेवा के बोया है। ऐसे में काफी दाने पूरी तरह से अंकुरित नहीं हो पाए हैं। इसलिए भी सिंचाई करना जरूरी है।-जयपाल सिंह
धुआं छाए होने से मौसम अभी तक गर्म बना हुआ है। ऐसे में गेहूं में फुटाव कम होता है। पलेवा से भी खेत बोने के लिए जल्दी से तैयार नहीं हो पाएगा। गेहूं की बोआई तय समय की बजाय देरी से होगी। जो गेहूं अंकुरित हो चुके हैं उनकी भूड़ समय पर 21 दिन के अंदर भर दें। ताकि फुटाव समय से होना शुरू हो जाए।--डॉ आनंद प्रकाश, क्षेत्रीय कृषि विकास अधिकारी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग फरीदाबादयह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: बुद्ध विहार से भगवान बुद्ध और डॉ. आंबेडकर की पीतल की मूर्तियां चोरी, FIR दर्ज