विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र: बुद्ध विहार से भगवान बुद्ध और डॉ. आंबेडकर की पीतल की मूर्तियां चोरी, FIR दर्ज

Published: Thu, 12 Nov 2026 02:33 AM (IST)

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार तड़के अज्ञात चोरों ने एक बुद्ध विहार में घुसकर भगवान गौतम बुद्ध और डॉ. ...और पढ़ें

बुद्ध विहार से भगवान बुद्ध और डॉ. आंबेडकर की पीतल की मूर्तियां चोरी (सांकेतिक तस्वीर)

बुद्ध विहार से भगवान बुद्ध और डॉ. आंबेडकर की पीतल की मूर्तियां चोरी (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. घटना कलवा इलाके के जय भीम नगर-2 स्थित त्रिरत्न बुद्ध विहार में हुई

  2.  बुद्ध विहार का उद्घाटन वर्ष 2019 में किया गया था

पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार तड़के अज्ञात चोरों ने एक बुद्ध विहार में घुसकर भगवान गौतम बुद्ध और डॉ. भीमराव आंबेडकर की पीतल की मूर्तियां चोरी कर लीं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना कलवा इलाके के जय भीम नगर-2 स्थित त्रिरत्न बुद्ध विहार में हुई। इस बुद्ध विहार का उद्घाटन वर्ष 2019 में किया गया था। मंगलवार शाम को नियमित प्रार्थना के बाद मंदिर को बंद कर दिया गया था।

कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह स्थानीय लोग बुद्ध विहार पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला।

अंदर जाने पर श्रद्धालुओं ने देखा कि भगवान बुद्ध और डॉ. आंबेडकर की पीतल की मूर्तियां अपने आसनों से गायब थीं।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की टीमें आरोपितों की पहचान करने और चोरी की गई मूर्तियों का पता लगाने में जुटी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।