विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

₹1 से सगाई, मृत्यु भोज पर प्रतिबंध और किन्नरों के नेग की राशि तय, शादी-पार्टियों पर राजपूत समाज के 21 कड़े नियम

Published: Mon, 16 Nov 2026 02:01 PM (GMT+05:30)

राजपूत समाज ने बल्लभगढ़ में महापंचायत कर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए 21 प्रस्ताव पारित किए, जिनमें विवाह ...और पढ़ें

महापंचायत के दौरान अपनी बात रखती महिला। प्रवीन कौशिक, जागरण

महापंचायत के दौरान अपनी बात रखती महिला। प्रवीन कौशिक, जागरण

HighLights

  1. राजपूत समाज ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ महापंचायत का आयोजन किया।

  2. विवाह में मेहमानों की संख्या सीमित, मृत्यु भोज पर प्रतिबंध जैसे 21 प्रस्ताव।

  3. निर्णयों के क्रियान्वयन और जरूरतमंदों की सहायता हेतु कमेटी गठित।

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए राजपूत समाज की ओर से एक महापंचायत का आयोजन ऊंचा गांव में किया गया। इसमें फरीदाबाद व पलवल के लोगों ने हिस्सा लिया।

पंचायत में सर्वसम्मति से 21 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें तेज संगीत पर चलने वाले गानों पर प्रतिबंध, एक रुपये से सगाई, विवाह में वधू और वर पक्ष की तरफ से अधिकतम 500-500 लोगों को निमंत्रण, मृत्यु भोज पर प्रतिबंध, विवाह समारोह में शराब के सेवन पर रोक, सेवानिवृत्ति पार्टी को भी प्रतिबंधित, विवाह समारोह दिन के समय करने को प्राथमिकता, आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध, सगाई, शादी और नवजात का चेहरा देखने के अवसर पर किन्नर समाज को अधिकतम 5100 रुपये दिए जा सकते हैं।

लोगों को करनी होगी पहल

बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर ने कहा कि पंचायत के निर्णयों से कुरीतियों पर रोक लगेगी और समाज के युवा वर्ग को नई दिशा मिलेगी। समाज सुधार के लिए समाज के अग्रणी लोगों को पहल करनी होगी।

वहीं, सभी नियमों के क्रियान्वयन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी समाज के जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता करेगी। कमेटी मेधावी छात्रों की भी आर्थिक मदद करेगी। छह महीने बाद पंचायत में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की जाएगी।

क्या बोले ठाकुर राजाराम?

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर राजाराम ने कहा कि आशा है कि समाज सभी नियमों का पालन करेगा। इस महापंचायत की अध्यक्षता गुरुदयाल तोमर ने की।

पंचायत के संयोजक प्रताप भाटी ने कहा कि यह पंचायत समाज सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। पंचायत के समन्वयक राजेश रावत ने सभी नियमों को विस्तार से बताया और हाथ उठवाकर सभी की सहमति ली।

डॉ. हरेंद्र पाल, चांदपुर गांव के सरपंच सूरजपाल भूरा, हुकम सिंह भाटी, मुकेश भाटी, सुरेंद्रपाल, गजेंद्र सरपंच, जिला बार के प्रधान बाबी रावत, हरेंद्र भाटी, सोदान सिंह, किरणपाल और सुमित चेयरमैन ने अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें- दहिया खाप का एक प्रधान चुनने के लिए सिसाना में महापंचायत, 6 दिसंबर को हो सकता है अंतिम फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।