फरीदाबाद से गिरफ्तार हुआ पंजाब हैंड ग्रेनेड हमले का आरोपित, ISI और आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े तार
पंजाब पुलिस ने फरीदाबाद से हैंड ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी कुलवंत अली को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी आईएसआई ...और पढ़ें

इस गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
HighLights
फरीदाबाद से पंजाब ग्रेनेड हमले का आरोपी गिरफ्तार।
आरोपी कुलवंत अली ISI, शहजाद भट्टी से जुड़ा।
सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह बड़ी कामयाबी है।
हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। पंजाब में आतंकी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है।
पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े एक मुख्य आरोपी को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलवंत अली के रूप में हुई है, जिसे फाजिल्का जिले में हुए हैंड ग्रेनेड हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। उसकी इस गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
