मातम में बदली बर्थडे की खुशियां, फरीदाबाद में घर के बाहर खेल रहे बच्चे की टैंकर से कुचलकर मौत
फरीदाबाद के सेक्टर-86 में घर के बाहर खेल रहे एक साल के बच्चे को पानी के टैंकर ने कुचल दिया, ...और पढ़ें
-1791713481017_m.webp)
टैंकर से कुचले गए बच्चे की तस्वीर, जागरण।
HighLights
एक साल के बच्चे को टैंकर ने कुचला, मौत
जन्मदिन से एक दिन पहले हुई दर्दनाक घटना
आरोपी टैंकर चालक राजकुमार को किया गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 में घर के बाहर खेल रहे एक साल के बच्चे को पानी के टैंकर ने कुचल दिया।
बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे का सोमवार को जन्मदिन मनाया जाना था। जिसको लेकर तैयारी चल रही थी। इकलौती संतान की मौत के बाद पूरे परिवार मे मातम छा गया।
आरोपित टैंकर चालक गिरफ्तार
बच्चे के पिता मजदूरी करते हैं। पुलिस ने घटना के बाद आरोपित चालक राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ट्यूबवेल से पानी लेने के लिए जा रहा था। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन के हवाले कर दिया।
बच्चे के पिता जितेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका बेटा राहुल रोड के पास बैठा खेल रहा था। वह कमरे के अंदर बैठे हुए थे। कुछ ही समय बाद उनको बच्चों को शोर सुनाई दिया। उन्होंने जाकर देखा तो टैंकर ने बच्चे के सिर को कुचल दिया था।
जन्मदिन से एक दिन पहले हुई मौत
पानी के टैंकर को लेकर जा रहा ट्रैक्टर पीछे हटाते समय बच्चे के सिर पर चढ़ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।बच्चे के परिवार के अनुसार बच्चे का 12 अक्तूबर को जन्मदिन था। इस दिन वह अपना एक साल पूरा कर रहा था और दूसरे साल में प्रवेश करने वाला था।
परिवार का कहना है कि यह उनके परिवार का इकलौता बच्चा था। वह यहां पर मजदूरी करने का काम करते है। खेड़ी थाना पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर के ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के हवाले कर दिया गया है।
