विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उड़ान के लिए तैयार नोएडा एयरपोर्ट, अधूरे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे ने फरीदाबाद की कनेक्टिविटी का इंतजार बढ़ाया

Published: Mon, 23 Mar 2026 10:35 AM (IST)

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनकर तैयार है, जिसका उद्घाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। हालांकि, फरीदाबाद से एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए बन रहा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे अभी अधूरा है।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने वाला भाग। जागरण

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने वाला भाग। जागरण

HighLights

  1. नोएडा एयरपोर्ट तैयार, पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे उद्घाटन।

  2. फरीदाबाद-एयरपोर्ट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी में अभी देरी।

  3. एलिवेटेड सेक्शन से परियोजना लागत दोगुनी हुई, काम जारी।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इसी एयरपोर्ट से फरीदाबाद की कनेक्टिविटी के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अभी पूरा नहीं हो सका है।

जुलाई तक इसके एक भाग का काम पूरा करने का दावा किया गया है। इसलिए एयरपोर्ट तक जाने के लिए कनेक्टविटी का शहरवासियों को अभी और इंतजार करना होगा। दूसरे भाग यानी कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक कनेक्टिविटी के लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा।

वैसे एयरपोर्ट से कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे वाले भाग का काम तेजी से चल रहा है। कुछ ही दिन पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से लिंक होकर नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक बन रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की बढ़ी हुई लागत को केंद्र सरकार की अनुमति दे दी थी। इसके बाद काम में तेजी आ गई है।

एलिवेटेड हिस्से से लागत हुई दोगुणी

पहले इस परियोजना की लागत 1660 करोड़ थी जो बढ़कर 3630.77 करोड़ हो गई है। क्योंकि पहले इस परियोजना का कोई भी हिस्सा एलिवेटेड नहीं था लेकिन बाद में मास्टर प्लान 2031 के तहत सेक्टर न बंटे, इसलिए आठ किलोमीटर एलिवेटेड बनाया जा रहा है।

74097043

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए बन रहा एलिवेटेड मार्ग। जागरण

एलिवेटेड भाग साहुपुरा सेक्टर-65 के मोड़ से लेकर सोतई-बहबलपुर गांव तक बन रहा है। एलिवेटेड बनने के कारण रहा कि परियोजना की लागत दोगुणा से अधिक हो गई।

एक भाग पर चल रहा तेजी से काम

परियोजना का एक भाग एयरपोर्ट से कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे तक का है। इस भाग का काम अंतिम चरण में है। इसका सीधा असर पलवल के लोगों पर भी पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट से पांच गुना तेजी से होगी नोएडा एयरपोर्ट पर बैगेज की जांच, 15 मिनट में होगी बोर्डिंग

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से सफर करने को हो जाएं तैयार, 20 अप्रैल के आसपास शुरू होंगी घरेलू यात्री उड़ानें

इसके बाद इसके दूसरे भाग यानी कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे से लेकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक के भाग को शुरू किया जाएगा। हालांकि इसका काम पूरा होने में अगले साल तक इंतजार करना होगा।

मोहना में बन रहा है इंटरचेंज

मोहना गांव में एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए इंटरचेंज बनाया जा रहा है। इसके लिए पिलर खड़े किए जा चुके हैं। अप्रोच सड़क बनाई जा रही है। इस इंटरचेंज से कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कनेक्ट हो जाएगा। साथ ही इस इंटरचेंज का प्रयोग भी आसपास गांव के लोग कर सकेंगे।

यमुना नदी पर चल रहा पुल का काम

एक्सप्रेसवे के लिए यमुना नदी पर पुल निर्माण तेजी से चल रहा है। यह पुल छह लेन बनाया जाएगा। यह पुल जून तक बन जाएगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे सेक्टर-65 के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड से शुरू हो रहा है।

74097067

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बीच में रास्तों के लिए बन रहा अंडरपास। जागरण

31 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का सात किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश में और 24 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में बनेगा।

इस तरह होगी कनेक्टिविटी

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे सबसे पहले दिल्ली-मुंंबई एक्सप्रेस-वे से शुरू होगा। इसके बाद कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे से होते हुए सीधा नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कनेक्ट होगा।इस एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की भी कनेक्टिविटी होगी।

यमुना एक्सप्रेस-वे के लिए भी कनेक्टिविटी दी जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग फरीदाबाद से भी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे कनेक्ट होगा। एनएचएआइ के परियोजना निदेशक धीरज सिंह ने बताया कि एक भाग का काम तय समय पर पूरा करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट लोकार्पण: सीएम योगी ने की तैयारियों की समीक्षा, यातायात और सुरक्षा पर जोर

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन: बारिश ने रोकी तैयारियां, अब दिन-रात चलेगा काम