नोएडा एयरपोर्ट लोकार्पण: सीएम योगी ने की तैयारियों की समीक्षा, यातायात और सुरक्षा पर जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 28 मार्च को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की ...और पढ़ें
-1774219557205_m.webp)
यातायात और भव्यता पर सीएम ने दिया जोर। जागरण
जागरण संवाददाता जेवर (ग्रेटर नोएडा)। 28 मार्च को होने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर जेवर पहुंचे। जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का हेलीपैड पर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने उद्घाटन कार्यक्रम वाले दिन प्रधानमंत्री के रूट का हेलीपैड से जनसभा स्थल तक निरीक्षण किया। नोएडा एयरपोर्ट के आफिस में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करते हुए तैयारियों को जल्द अंतिम रूप देने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए, जिसके बाद पार्टी के लोगों के साथ लंबी बैठक कर जनसभा में आने वाले लोगों और उनकी व्यवस्थाओं के लिए बैठक की।
हैलीपेड पर उतरने से पहले पांच मिनट हवाई निरीक्षण भी किया। करीब सवा घंटे अधिक एयरपोर्ट पर रुकने के बाद मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी।
1:55 मिनट पर एयरपोर्ट पहुंचे
जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 28 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकार्पण करने आ रहे हैं। लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां पिछले आठ दिनों से चल रही हैं। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर बाद 1:55 मिनट पर एयरपोर्ट पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने हेलिकाप्टर से एयरपोर्ट के तीन चक्कर लगाते हुए हवाई सर्वेक्षण किया। जिसके बाद दो बजे उनका हेलीकाप्टर रनवे पर बने हेलीपैड पर ऊतरा। मुख्यमंत्री स्वागत के बाद सीधे यात्री टर्मिनल बिल्डिंग में पहुंचे अधिकारियों से प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम में जाने वाले सभी स्थानों पर तैयारियों का जायजा लिया। जिसके बाद सीधे जनसभा स्थल पहुंच टेंट तंबू मंच लोगों के बैठने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री का काफिला 2.35 मिनट पर सीधे यापल की आफिस पहुंचा जहां अधिकारियों सांसद विधायक और पार्टी पदाधिकारियों के साथ लंबी बैठक करने के बाद शाम 5:16 मिनट पर हेलीकाप्टर से गाजियाबाद के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री के साफ निर्देश सुदृढ़ रहे यातायात व्यवस्था
उद्घाटन कार्यक्रम में डेढ़ से दो लाख की भीड़ आने का अनुमान है मुख्यमंत्री ने जनसभा में आने वाले लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। जनसभा में अब गौतमबुद्धनगर के अलावा गाजिायाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर के ही लोग पहुंचेंगे।
इसके लिए मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में इन सभी जिलों के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी शामिल हुए और उन्हें अपने अपने जिलों की जिम्मेदारी भी दी गई।
चार हजार बसों से चार जिलों से लोकार्पण जनसभा में पहुंचेंगे लोग
मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कार्यक्रम को भव्य बनाने पर जोर दिया। जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों ने बताया कि गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड से दो लाख लोग जनसभा में पहुंचेंगे, जिनके लिए चार हजार बसों का इंतजाम किया जा रहा है। दो लाख लोगों में से अकेले गौतमबुद्धनगर से एक से डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के लिए 5428 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण, 25 हजार परिवारों का होगा विस्थापन
समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिम) सतेंद्र सिसोदिया, सांसद डा. महेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह के अलावा खुर्जा, सिकंद्राबाद, अनूपशहर, गाजियाबाद, बुलंदशहर हापुड के विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे।
