विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एनएचएआई की लापरवाही: दिल्ली आगरा राजमार्ग पर गड्ढों से वाहन फंस रहे, जाम से लोग बेहाल

Published: Sun, 08 Nov 2026 11:39 PM (IST)

एनएचएआई द्वारा दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर बल्लभगढ़ के पास बनाए गए नए कट पर क्षतिग्रस्त हिस्से और गड्ढों के कारण वाहन ...और पढ़ें

दिल्ली आगरा राजमार्ग पर गड्ढों से वाहन फंस रहे, जाम से लोग बेहाल ( एआई जेनरेटेड इमेज )

दिल्ली आगरा राजमार्ग पर गड्ढों से वाहन फंस रहे, जाम से लोग बेहाल ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. बल्लभगढ़ में नए हाइवे कट पर गड्ढों से वाहन फंस रहे।

  2. क्षतिग्रस्त हिस्से और पानी के रिसाव से भीषण जाम लग रहा।

  3. एनएचएआई अधिकारी ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया है।

सुधीर बैसला, फरीदाबाद। लोग दिल्ली जाएं तो उन्हें टोल टैक्स देना पड़ता है, पलवल जाएं तो टोल टैक्स, गुरुग्राम जाएंगे तो भी टोल टैक्स देना ही पड़ता है। टोल का भुगतान आरामदायक सड़क, सुविधाओं की एवज में किया जाता है।

दिल्ली आगरा राजमार्ग पर स्थिति उलट है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधीन दिल्ली आगरा राजमार्ग पर वाहन चालक अननिगत समस्याओं से रोजाना रूबरू हो रहे हैं।

एनएचएआई के अधिाकरी हें इसके जिम्मेदार 

हाल ही में पैदा हुई अब एक नई समस्या ने बल्लभगढ़ की तरफ जाने वाले लोगों की हालत पतली कर रखी है। इसके लिए कोई और जिम्मेदार नहीं, बल्कि खुद एनएचआई अधिकारी हैं।

दरअसल, एनसीबी के सामने एनएचएआइ अधिकारी सर्विस रोड को हाइवे की तरफ से चालू नहीं करना चाह रहे। यहां बल्लभगढ़ सर्विस रोड के लिए हाइवे से नया कनेक्ट दिया है। हाइवे और सर्विस रोड को जहां कनेक्ट किया है, वह हिस्सा क्षतिग्रस्त हैं।

हो रहा यातायात अवरूद्ध

पानी के टैंकर यहां से गुजरते वक्त इन गड्ढों में फंसते हैं, उनसे पानी उछलकर सड़क पर बह रहा है। क्षतिग्रस्त हिस्से में गड्ढे बने हैं। गड्ढों में पानी भरता है और यातायात अवरुद्ध हो रहा है।

सिर्फ इस एक समस्या के कारण हजारों वाहन चालक रोजाना जाम झेलने को विवश हो रहे हैं। यहां से आगे बढ़ते ही सर्विस रोड पर कब्जे व अतिक्रमण से रोजाना भीषण जाम लग रहा है।

दिल्ली आगरा राजमार्ग का सफर असुरक्षित हैं। पूरे शहर में सर्विस रोड पर अतिक्रमण व कब्जों के कारण जाम ही जाम है। बल्लभगढ़ में जैसे ही गुरुग्राम केनाल आती है, वहां लगने वाले जाम में फंसकर आधा-एक घंटा खराब होता है। एनएचएआई अधिकारियों को इस समस्या को जल्द से जल्द दुरस्त कराना चाहिए।- पीके सिंह, बीमा सलाहकार, फरीदाबाद

राजमार्ग के नियम हैं। नियम अनुसार अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए। देखने में आता है कि एनएचएआइ की पेट्रोलिंग टीम अनेदखी करती है। जहां समस्याएं हैं, उन्हें तुरंत ठीक किया जाना चाहिए। टोल टैक्स वसूलने के बाद सुविधा लेना हमारा अधिकार है और सुविधा देना एजेंसी का दायित्व है।- लक्ष्मण वर्मा, आर्किटेक्स, फरीदाबाद

यूं तो शहर में हाइवे पर सुरक्षा नियमों की पालना ही नहीं हो रही लेकिन बल्लभगढ़ के समीप हाइवे से सर्विस रोड को कनेक्ट करने के लिए जाे कट बनाया है, वह सुविधाजनक है और लोग इसकी प्रशंसा कर रहे हैं। जो हिस्सा क्षतिग्रस्त है, उसे जल्द मरम्मत करा दिया जाएगा। इसके अलावा एनसीबी के सामने के कट को खोल दिया जाएगा।- धीरज सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद ओमेक्स स्पा विलेज में दीपावली की धूम, फेस्ट का हुआ भव्य आयोजन




देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।