NEET Exam में उम्मीद से कम अंक की आशंका पर छात्रा 13वीं मंजिल से कूदी छात्रा, फरीदाबाद की घटना ने डराया
फरीदाबाद के सेक्टर-88 में 18 वर्षीय छात्रा दानविता ने नीट परीक्षा में कम अंक आने की आशंका के चलते 13वीं ...और पढ़ें

सआरएस राॅयल हिल्स सोसायटी में बृहस्पतिवार को 18 वर्षीय छात्रा ने 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी।
HighLights
फरीदाबाद में 18 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या।
नीट परीक्षा में कम अंक आने की आशंका थी।
मानसिक तनाव के चलते उठाया यह कदम।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। भूपानी थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-88 की एसआरएस राॅयल हिल्स सोसायटी में बृहस्पतिवार को 18 वर्षीय छात्रा ने 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बादशाह खान नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।
पिछले कुछ समय से थी मानसिक तनाव में
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 18 वर्षीय दानविता) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-88 स्थित एसआरएस रायल हिल्स सोसायटी में रहती थी। प्रारंभिक जांच में स्वजन ने पुलिस को बताया कि दानविता ने इस वर्ष नीट की परीक्षा दी थी।
हाल ही में जारी हुई आंसर की के बाद उसे उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं मिलने की आशंका थी। इसी बात को लेकर वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। स्वजन का कहना है कि इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।
घटना के समय मां गई थी बाहर
बताया गया कि परिवार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला है और पिछले काफी समय से फरीदाबाद में रह रहा है। मृतका के पिता कटेश्वर एक निजी कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत हैं। घटना के समय उसकी मां विजयवाड़ा गई हुई थीं और छात्रा घर पर अकेली थी।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही भूपानी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
