Move to Jagran APP

फरीदाबाद : स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 सिर पर, संसाधनों को तरस रहे सफाई कर्मचारी

नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन ने अतिरिक्त निगमायुक्त इंद्रजीत सिंह से संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है। यूनियन ने इससे पहले पिछले वर्ष नौ दिसंबर को तत्कालीन निगमायुक्त डा. यश गर्ग को संसाधन उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी मांग पत्र सौंपा गया था।

By Prateek KumarEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 06:32 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 06:32 PM (IST)
फरीदाबाद : स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 सिर पर, संसाधनों को तरस रहे सफाई कर्मचारी
नगर निगम के सेंट्रल स्टोर में रखी कचरा एकत्र करने वाली रेहड़ियां। जागरण

फरीदाबाद (अनिल बेताब)। मार्च में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 शुरू होने वाला है। बेहतर रैंकिंग पाने को नगर निगम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहा है, मगर नगर निगम के सफाई कर्मचारी संसाधनों की कमी से परेशान हैं। नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन ने अतिरिक्त निगमायुक्त इंद्रजीत सिंह से संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है। यूनियन ने इससे पहले पिछले वर्ष नौ दिसंबर को तत्कालीन निगमायुक्त डा. यश गर्ग को संसाधन उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी मांग पत्र सौंपा गया था, मगर अब तक इसकी कोई व्यवस्था नहीं की गई। सफाई कर्मचारी कहते हैं कि निगम के सेंट्रल स्टोर में कचरा एकत्र करने वाली रेहडियां तो खड़ी हैं, मगर कर्मचारियाें को उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। 

loksabha election banner

सफाई कर्मियों के लिए मंगवाई बड़ी रेहड़ियां, चंडीगढ़ की कंपनी ने भेज दीं छोटी 

फरीदाबाद नगर निगम ने सफाई कर्मियों के लिए फील्ड में कचरा एकत्र करने को बड़ी रेहड़ियां मंगवाई थीं, मगर कंपनी ने छोटी भेज दीं। करीब एक वर्ष पहले हुई इस गड़बड़ी की जांच अब की जा रही है। लंबे समय से सफाई कर्मचारी यूनियन संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए निगम अधिकारियों के लिए चक्कर लगा रहे हैं, मगर नगर निगम गड़बड़ी के चलते इन रेहड़ियों को सफाई कर्मियों को उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। 

बता दें कि फरवरी, 2020 में नगर निगम की ओर से चंडीगड़ की एक कंपनी को कचरा एकत्र करने वाली रेहड़ियाें का आर्डर दिया गया था। इस कंपनी की ओर से नगर निगम को नमूने के रूप में एक रेहड़ी भेजी गई थी, इसे निगम द्वारा नामंजूर कर दिया गया था। बाद में कंपनी ने 80 छोटी रेहड़ियां भेज दीं। इसे लेकर भी सेंट्रल स्टोर के अधिकारियों की ओर से नाराजगी जताई गई कि मंगाई बड़ी थीं और भेजी गई छोटी रेहड़ियां। अब कंपनी ने 17 बड़ी रेहड़ियां भेज दी हैं, मगर नगर निगम को इंतजार है कि बाकी बड़ी रेहड़ियां कब भेजी जाएंगी।  मुख्य अभियंता बीके कर्दम की ओर से इस मामले की जांच के लिए कार्यकारी अभियंता विवेक गिल, एसडीओ सुरेंद्र तथा कनिष्ठ अभियंता एमए सचदेवा की कमेटी बनाई गई है। कमेटी की रिपोर्ट आने पर संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई होगी। कंपनी का भुगतान रोक दिया जाएगा। 

हमने संसाधनों की कमी के मुद्दे पर कई बार निगमायुक्त को पत्र लिखा है। अभी तक सामान उपलब्ध नहीं कराया गया है। सफाई कर्मचारियों के पास मास्क और दस्ताने तक नहीं हैं। कचरा एकत्र करने वाली हाथ से चलाने वाली रेहड़ी भी नहीं है। ऐसे में सफाई व्यवस्था बेहतर कैसे होगी। कई कर्मचारियों के पास झाडू तक नहीं है। स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए निगम अधिकारियों को संसाधनों पर ध्यान देना चाहिए। 

बलबीर बालगुहेर, प्रधान, नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन। 

सफाई कर्मचारी यूनियन ने सामान की मांग की है। हम प्रयास कर रहे हैं कि इसी हफ्ते संसाधन उपलब्ध करवा दिए जाएं। निगमायुक्त भी इस मामले में गंभीर हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर हम बेहतर प्रयास कर रहे हैं। 

इंद्रजीत सिंह, अतिरिक्त निगमायुक्त। 

सफाई कर्मचारी यूनियन की मांग 

-झाडू, 3000 

-रेहड़ी, 300 

-रिक्शे, 100 

-दस्ताने, 3000 

-मास्क, 3000 

सफाई कर्मचारियों की संख्या 

-एनआइटी,1700 

-ओल्ड फरीदाबाद, 1015 

-बल्लभगढ़, 535 

कुल संख्या-3250 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.