विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ससुर ने बहू को साइड में बुलाया और करने लगा छेड़छाड़, शिकायत दर्ज

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 21 Feb 2017 06:51 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 08:39 PM (IST)

पत्नी ने ससुर पर प्रताड़ित करने व छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने भी पिता का साथ दिया।

ससुर ने बहू को साइड में बुलाया और करने लगा छेड़छाड़, शिकायत दर्ज
ससुर ने बहू को साइड में बुलाया और करने लगा छेड़छाड़, शिकायत दर्ज

फरीदाबाद [जेएनएन]। नॉन रेजीडेंट इंडियन (एनआरआइ) की पत्नी ने ससुर पर प्रताड़ित करने व छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने भी पिता का साथ दिया और उसका बचाव नहीं किया। सूरजकुंड थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी महिला ने बताया कि साल 2011 में उसकी शादी ग्रेटर नोएडा निवासी शक्ति सिंह (नाम परिवर्तित) के साथ हुई थी। उसका पति नौकरी के सिलसिले मे अमेरिका में रहता है। ऐसे में वह कानपुर में अपनी मां के साथ रहती है। 25 जनवरी को उसके देवर की शादी थी। जिसका समारोह सेक्टर-41 सूरजकुंड क्षेत्र में रखा गया। महिला अपनी मां के साथ शादी मे शामिल होने के लिए आई थी।

यह भी पढ़ें: पड़ोस वाले अंकल ने 4 साल की बच्ची के साथ किया गंदा काम, गिरफ्तार

आरोप है कि समारोह के दौरान ससुर ने महिला को साइड में बुलाया और गाली गलौच करने लगा। उसने महिला का गला दबाया और थप्पड़ मारा। महिला ने अपने पति को बुलाया, लेकिन उसने महिला को बचाने के लिए कुछ नहीं किया और चुपचाप वहां से खिसक गया। इसके बाद महिला को मां के साथ समारोह से बेइज्जत कर भगा दिया गया। तब महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: पोस्ट ऑफिस में डकैती, पुलिस ने 2 लुटेरों को किया गिरफ्तार