Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Faridabad Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव के परिणामों पर टिका इन तीन दलों का राजनीतिक भविष्य

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 01:10 PM (IST)

    लोकसभा चुनावों (Faridabad Lok Sabha Election Result 2024) की गिनती अभी जारी है। कुछ ही घंटों का इंतजार है। जब देश को पता चल जाएगा। अबकी बार किसकी सरकार। अगर बात करें फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की तो लोकसभा चुनाव के परिणाम तीन दलों का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे। हलांकि फरीदाबाद में कभी इनेलो की पकड़ होती थी जो अब उतनी नहीं है।

    Hero Image
    Faridabad News: लोकसभा चुनाव के परिणामों पर टिका इन तीन दलों का राजनीतिक भविष्य। फाइल फोटो

    सुभाष डागर, फरीदाबाद। (Faridabad Lok Sabha Chunav 2024) लोकसभा चुनाव के मंगलवार को आने वाले परिणामों पर तीन राजनीतिक दलों का भविष्य टिका हुआ है। यदि किसी दल के प्रत्याशी को एक विधानसभा क्षेत्र में अच्छे मत मिल जाते हैं तो फिर छह महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में उस दल का टिकट पाने की जोर आजमाइश ज्यादा होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनेलो को मिलने वाले वोटों पर रहेगी नजर

    इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) की ग्रामीण क्षेत्र में पहले मजबूत पकड़ होती थी। लोकसभा क्षेत्र में पृथला, पलवल, हथीन, होडल विधानसभा क्षेत्र पड़ते हैं। हथीन से इनेलो के विधायक के रूप में दो बार भगवान सहाय रावत और एक बार केहर सिंह रावत रह चुके हैं। होडल से एक बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और दो बार जगदीश नायर, पलवल से एक बार सुभाष कत्याल, एक बार सुभाष चौधरी विधायक रह चुके हैं।

    पृथला विधानसभा क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी के रूप में 2009 के विधानसभा में चुनाव में शशिबाला तेवतिया को 19600 और 2014 के विधानसभा में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बीसला ने 20800 मत मिले थे। एनआइटी विधानसभा क्षेत्र 2014 में इनेलो की टिकट पर नगेंद्र भडाना विधायक रह चुके हैं। जब इनेलो से जननायक जनता पार्टी (जजपा) अलग पार्टी बन गई है, तब से दोनों पार्टियों का राजनीतिक रूप से जनाधार इन ग्रामीण क्षेत्र की विधानसभाओं में काफी कमजोर हो गया है।

    इसी तरह से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को अभी तक पृथला से टेकचंद शर्मा एक मात्र विधायक के रूप में 2019 के विधानसभा चुनाव में मिले हैं। इन तीनों पार्टियों का राजनीतिक भविष्य लोकसभा चुनाव के परिणाम पर काफी निर्भर करता है। तीनों पार्टियों ने अपने लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें इनेलो से सुनील तेवतिया, जजपा से नलिन हुड्डा और बसपा से किशन ठाकुर शामिल हैं।

    देखना ये है कि किस पार्टी के प्रत्याशी को ज्यादा मत मिलते हैं और किस विधानसभा क्षेत्र से मिलते हैं। जहां से भी प्रत्याशी को अच्छे मत मिलेंगे यदि लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी ने मजबूती से काम किया तो आने विधानसभा चुनाव में वो सीट संबंधित पार्टी की झोली में जा सकती है।

    यह भी बता दें कि लोकसभा 2019 में जजपा का कोई प्रत्याशी नहीं था। इनेलो प्रत्याशी महेंद्र सिंह चौहान और बसपा प्रत्याशी मनधीर सिंह की मान भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने जमानत जब्त करा दी थी।

    यह भी पढ़ें: Faridabad lok sabha Chunav Result 2024: जानें फरीदाबाद सीट का हाल, कृष्ण पाल Vs महेंद्र प्रताप कौन आगे; कौन पीछे?