Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Faridabad lok sabha Chunav Result 2024: फरीदाबाद सीट पर भाजपा के कृष्ण पाल गुर्जर डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से जीते

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 05:50 PM (IST)

    हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट (Faridabad lok sabha election Result Live) सभी सीटों में सबसे हॉट मानी जाती है क्योंकि यहां से भाजपा के कृष्ण पाल गुर्जर लगातार तीन चुनावों में (2014 2019 और 2024) में भारी अंतरों से जीत कर लोकसभा पहुंचे हैं। इनका सीधा मुकाबला कांग्रेस कैंडिडेट और पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह से था। जिन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

    Hero Image
    Faridabad Lok Sabha 2024: फरीदाबाद सीट पर भाजपा के कृष्ण पाल गुर्जर डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से जीते

    डिजिटल डेस्क, फरीदाबाद। (Faridabad Lok Sabha Chunav Result 2024) देश 18वीं लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ। हरियाणा के फरीदाबाद लोकसभा सीट की अगर बात करें तो यहां से लगातार तीसरी बार कृष्णपाल गुर्जर ने जीत दर्ज की और कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह को भारी मतों से पराजित किया। पढ़ें सभी अपडेट्स:

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Faridabad Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates:

    • फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को बड़ी बढ़त, 166010 वोट से आगे

    भाजपा, कृष्णपाल गुर्जर -582922

    कांग्रेस, महेंद्र प्रताप सिंह - 416012

    बसपा, किशन ठाकुर= 18480

    इनेलो, सुनील तेवतिया= 5498 जजपा, नलिन हुड्डा -3829

    भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर 166010 वोट से आगे

    • फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को बड़ी बढ़त, 115889 वोट से आगे

    भाजपा, कृष्णपाल गुर्जर -432668

    कांग्रेस, महेंद्र प्रताप सिंह - 316779

    बसपा, किशन ठाकुर= 14721

    इनेलो, सुनील तेवतिया= 3609, जजपा, नलिन हुड्डा -2731

    भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर 115889 वोट से आगे। अभी करीब सात लाख वोटों की गिनती होना बाकी।

    फरीदाबाद : सेक्टर 28 स्थित भाजपा कार्यालय पर आतिशबाजी करते कार्यकर्ता

    फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के सेक्टर 28 कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़त को देखते हुए जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

    फरीदाबाद : मेट्रो गार्डन स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठे कार्यकर्ता अभी असमंजस की स्थिति में है।

    • फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को बड़ी बढ़त

    भाजपा, कृष्णपाल गुर्जर -246133

    कांग्रेस, महेंद्र प्रताप सिंह - 184166

    बसपा, किशन ठाकुर= 8257

    इनेलो, सुनील तेवतिया= 1940 जजपा, नलिन हुड्डा -1591

    भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर 61967 वोट से आगे

    • फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा को भारी बढ़त

    भाजपा, कृष्णपाल गुर्जर -200015

    कांग्रेस, महेंद्र प्रताप सिंह - 158470

    बसपा, किशन ठाकुर= 6842

    इनेलो, सुनील तेवतिया= 1756 जजपा, नलिन हुड्डा -1388

    भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर 41545 वोट से आगे

    • फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र, भाजपा आगे, फिर बढ़त पर, 18199 की लीड

    भाजपा, कृष्णपाल गुर्जर -134843

    कांग्रेस, महेंद्र प्रताप सिंह - 116644

    बसपा, किशन ठाकुर= 5273

    इनेलो, सुनील तेवतिया= 1321, जजपा, नलिन हुड्डा -1004

    भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर 18199वोट से आगे

    • फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र, भाजपा आगे, फिर बढ़त

    भाजपा, कृष्णपाल गुर्जर -116769

    कांग्रेस, महेंद्र प्रताप सिंह - 101603

    बसपा, किशन ठाकुर= 4742

    इनेलो, सुनील तेवतिया= 1125, जजपा, नलिन हुड्डा -918

    भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर 15276 वोट से आगे

    • फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र, भाजपा आगे, पर बढ़त फिर कम हुई

    भाजपा, कृष्णपाल गुर्जर -94997

    कांग्रेस, महेंद्र प्रताप सिंह - 88192

    बसपा, किशन ठाकुर= 4176

    इनेलो, सुनील तेवतिया= 992

    भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर 6805 वोट से आगे

    • फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र, भाजपा आगे, फिर बढ़त बनाई

    भाजपा, कृष्णपाल गुर्जर -93534

    कांग्रेस, महेंद्र प्रताप सिंह - 80932

    बसपा, किशन ठाकुर= 4084

    इनेलो, सुनील तेवतिया= 925

    भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर 12602 वोट से आगे

    • फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र, भाजपा आगे, पर बढ़त कम हुई

    भाजपा, कृष्णपाल गुर्जर -61186

    कांग्रेस, महेंद्र प्रताप सिंह - 54278

    बसपा, किशन ठाकुर= 2278

    इनेलो, सुनील तेवतिया= 629

    भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर 6908 वोट से आगे

    फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह से पहले राउंड की गिनती के बाद 12000 वोटो से आगे

    पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर को 9411 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप को 7651 मत मिले। 1760 की लीड लेकर चल रहे हैं भाजपा प्रत्याशी।

    फरीदाबाद: दौलतराम खान धर्मशाला में जारी बड़खल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड में कल पड़े 8995 वोट में से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को मिले 5874 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह को मिले 2848 वोट

    2014 और 2019 के चुनावों में लगातार भारी मतों से जीतने वाले बीजेपी (Haryana BJP) के उम्मीदवार कृष्ण पाल गुर्जर (Krishan Pal Gurjar) की टक्कर कांग्रेस (Haryana Congress) के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र प्रताप (Mahender Pratap Singh) से है।

    बता दें इस लोकसभा सीट (Haryana lok sabha chunav Result 2024 Hindi News) पर 25 मई को 7वें चरण में शहर की 2274 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने मतदान किया था। जिसमें 24,36,637 मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। इस लोकसभा क्षेत्र में फरीदाबाद जिले के छह विधानसभा क्षेत्र जबकि पलवल जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: Delhi Lok sabha Election Result 2024 LIVE: दिल्ली की सभी सीटों के लिए मतगणना शुरू, कुछ देर में आने लगेंगे रुझान

    चुनाव मैदान में प्रमुख रूप से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर, कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह, बसपा प्रत्याशी किशन ठाकुर, इनेलो प्रत्याशी सुनील तेवतिया और जजपा प्रत्याशी नलिन हुड्डा सहित कुल 24 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

    फरीदाबाद लोकसभा सीट

    2019 में कृष्णपाल ने फिर से कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना को हराया

    पार्टी प्रत्याशी प्राप्त प्राप्त वोट (प्रतिशत में)
    भाजपा कृष्ण पाल गुर्जर 913,222 (68.08%)
    कांग्रेस अवतार सिंह भड़ाना 274,983 (20.07%)

    2014 में कृष्ण पाल ने अवतार सिंह भड़ाना को हराया

    पार्टी प्रत्याशी प्राप्त वोट (प्रतिशत में)
    भाजपा कृष्ण पाल गुर्जर 652,516 (57.07%)
    कांग्रेस अवतार सिंह भड़ाना 185,643 (16.045%)

    फरीदाबाद शहर को जानें

    फरीदाबाद, हरियाणा के 10 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। यह हरियाणा का प्रमुख शहर है। इसे 1607 में शेख फरीद, जहांगीर के खजांची ने बनवाया था। यह दिल्ली से 25 किलोमीटर दक्षिण मे स्थित है। यह 15 अगस्त 1979 में हरियाणा का 12वां जिला बना था।

    आज फरीदाबाद (Faridabad News) अपने उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है। हरियाणा की आय का एक बड़ा हिस्सा फरीदाबाद से ही आता है। फरीदाबाद की बड़खल झील बहुत ही खूबसूरत है और काफी फेमस है। यहां पर बाबा फरीद की मजार भी बनी हुई है जहां मत्था टेकने कई श्रद्धालु आते हैं।