Move to Jagran APP

Leopard: खनन पर प्रतिबंध के बाद अरावली में तेजी से बढ़ रही है तेंदुओं की संख्या

तेंदुओं की बढ़ती संख्या दर्शाती है कि अरावली में पारिस्थिति संतुलन सुधर रहा है। दो दिन पहले गांव जाजरू के खेतों में चहलकदमी करते दो तेंदुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 01:46 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 01:46 PM (IST)
Leopard: खनन पर प्रतिबंध के बाद अरावली में तेजी से बढ़ रही है तेंदुओं की संख्या
Leopard: खनन पर प्रतिबंध के बाद अरावली में तेजी से बढ़ रही है तेंदुओं की संख्या

फरीदाबाद [हरेंद्र नागर]। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में अरावली की पहाड़ियों में खनन पर प्रतिबंध का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। 1990 के दशक में अरावली में खनन पर प्रतिबंध का असर वन्य जीवों की बढ़ती संख्या के रूप में दिखने लगा है। वन्य प्राणी विभाग के लिए सबसे ज्यादा खुशी की बात तेंदुओं की संख्या में इजाफा होना है। साल 2017 में हुई गणना के मुताबिक अरावली में कम से कम 31 तेंदुए थे। वन्य प्राणी विभाग का अनुमान है कि अब इनकी संख्या बढ़कर 50 हो चुकी है।

loksabha election banner

तेंदुओं की बढ़ती संख्या दर्शाती है कि अरावली में पारिस्थिति संतुलन सुधर रहा है। दो दिन पहले गांव जाजरू के खेतों में चहलकदमी करते दो तेंदुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। इससे करीब 15 दिन पहले ग्रीन फील्ड कालोनी में भी तेंदुआ देखा गया था। यह सभी घटनाएं अरावली में तेंदुओं की बढ़ती संख्या के तरफ इशारा करती हैं।

यह है अरावली में जीवों की स्थिति

जीव              साल 2017    साल 2012

तेंदुआ,            31,              08

गीदड़               166,        129

लकड़बग्घा          126,        17

जंगली बिल्ली       26         46

कस्तूरी बिलाव       61       00

लोमड़ी,               04        0 2

भेड़िया                 03        00

इन जीवों में हुआ इजाफा

साल 2017 की सर्वे रिपोर्ट की मानें तो सबसे ज्यादा तेंदुए, लकड़बग्घा और गीदड़ की संख्या में इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, फरीदाबाद और गुरुग्राम जिलों के अंतर्गत आने वाले घामड़ौज, भौंडसी, रायसीना, मांगर, गोठड़ा, बड़खल, कोटला, कंसाली, नीमतपुर, खोल और पंचोटा में तेंदुए और लकड़बग्गों की स्थिति काफी बेहतर है।

अक्सर दिखाई देते हैं तेंदुए

अरावली को तेंदुए का हैबिटेट सेंटर माना जाता है। यहां तेंदुओं की संख्या अच्छी खासी है। कई बार तेंदुए जंगल से निकलकर आबादी की तरफ भी आ जाते हैं। बिल्ली परिवार के यह जीव अरावली की शान माना जाता है। कई बार तेंदुए लोगों को नजर भी आते हैं, जबकि कई बार ये दुर्घटनाओं के शिकार भी होते रहे हैं।

कब-कब दिखाई दिए तेंदुए

05 दिसंबर 2016: गांव हरचंदपुर में तेंदुए के साथ दो शावक दिखे। लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ वापस चला गया

24 नवंबर 2016: गांव मंडावर में करीब ढाई वर्ष का तेंदुआ गांव में घुस गया। भयभीत लोगों ने पीट-पीटकर तेंदुआ को मार डाला

मई 2016: सोहना क्षेत्र के गैरतपुर बांस के जंगलों में मृत मिला था तेंदुआ

जनवरी 2016 : गैरतपुर बास से सटे जंगलों में पेड़ से बंधा मिला था शावक। बाद में इलाज के दौरान आगरा में मौत हो गई।

06 अक्टूबर 2017: मानेसर के मारुति प्लांट में तेंदुआ घुसा, 36 घंटे सर्च ऑपरेशन के बाद पकड़ा गया। फिर छोड़ा अरावली में।

02 मई 2017: सोहना के दमदमा क्षेत्र में दिखा था तेंदुआ

18 अप्रैल 2017: डीएलएफ गॉल्फ कोर्स में तेंदुआ दिखे जाने की सूचना, रात भर वन विभाग ने चलाया था सर्च अभियान, लगाया कैमरा।

29 मार्च 2017: मांगर में दिखा तेंदुआ, वहां मिले पग मार्क।

01 मार्च 2017: गांव हरचंदपुर में दो शावक के साथ दिखा तेंदुआ।

26 जनवरी 2019 : गुरुग्राम रोड पर पाली चौकी के पास सड़क हादसे में तेंदुए की मौत

अरावली के संरक्षण में लंबे समय से जुटे सुनील हरसाना बताते हैं कि जीवों को अपनी आबादी बढ़ाने के लिए घना जंगल व एकांतवास की जरूरत होती है। इंसानी दखल व शोर-शराबा जीवों को पसंद नहीं होता। पहले अरावली में जीवों की संख्या काफी अच्छी थी।

1970-80 के दशक में जमकर खनन हुआ। पत्थर तोड़ने के लिए बड़े स्तर पर डायनामाइट इस्तेमाल होते थे। दिन-रात डंपरों व मशीनों का आवागमन होता था। इसका असर जीवों की संख्या पर पड़ा। तब अरावली में गिने-चुने जीव बचे थे। 1990 दशक के आखिर में सुप्रीम कोर्ट ने खनन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसका असर अब दिखने लगा है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.