विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Faridabad Crime: बिटकाइन में निवेश के नाम पर 1.25 करोड़ की ठगी करने के आरोप में खाताधारक गिरफ्तार

Published: Fri, 22 Aug 2025 03:53 PM (IST)

फरीदाबाद में सेक्टर-31 निवासी भूपेंद्र से टेलीग्राम के माध्यम से बिटकॉइन में निवेश का लालच देकर 1.25 करोड़ रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने खाताधारक राहुल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। राहुल ने बताया कि उसने अमित से खाता लेकर ठगों को दिया था। अमित सहित चार लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

बिटकाइन में निवेश के नाम पर 1.25 करोड़ की ठगी करने में खाताधारक गिरफ्तार।
बिटकाइन में निवेश के नाम पर 1.25 करोड़ की ठगी करने में खाताधारक गिरफ्तार।

HighLights

  1. बिटकॉइन निवेश में 1.25 करोड़ की ठगी |
  2. पुलिस ने खाताधारक को किया गिरफ्तार |
  3. टेलीग्राम के माध्यम से दिया गया लालच |

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-31 में बिटकाइन में निवेश पर लालच देकर एक युवक से 1.25 करोड़ रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपित राहुल को पुलिस ने लक्ष्मी नगर नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

सेक्टर-31 में रहने वाले भूपेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि टेलीग्राम के माध्यम से ठगों ने उससे संपर्क किया था। जहां उसको बिटकाइन में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। जिसके लिए उसने और पत्नी के खाते से 1.25 करोड़ रुपये ठगों को ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद ठगों ने पीड़ित से कोई संपर्क नहीं किया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपित की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाले खाताधारक राहुल को लक्ष्मीनगर से गिरफ्तार किया। राहुल ने पूछताछ में बताया कि उसने अमित से खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। आरोपित दिल्ली में क्रेडिट कार्ड बनाने का काम करता है। मामले में अमित सहित चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- दादरी में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट में तीन की मौत, कार की बॉडी काटकर निकाले शव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।