विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Faridabad News: मानसून से पहले नालों से अतिक्रमण हटाने की तैयारी, 100 से अधिक लोगों को नोटिस जारी, होगी तोड़फोड़

By deepak pandey Edited By: Rajesh Kumar
Published: Tue, 06 May 2025 06:08 PM (IST)

फरीदाबाद नगर निगम मानसून से पहले नालों से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में है। लकड़पुर के बाद अब एसी नगर ...और पढ़ें

लकड़पुर के बाद अब एसी नगर के नाले से हटाया जाएगा अवैध निर्माण। फाइल फोटो
लकड़पुर के बाद अब एसी नगर के नाले से हटाया जाएगा अवैध निर्माण। फाइल फोटो

HighLights

  1. नगर निगम ने 100 से अधिक लोगों को भेजे नोटिस
  2. जल्द की जाएगी तोड़फोड़ की कार्रवाई

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। मानसून से पहले नगर निगम सभी बड़े नालों से अतिक्रमण हटाना चाहता है। ताकि नालों में बरसाती पानी की निकासी में कोई दिक्कत न आए। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने निगम को सभी नालों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।

इसी के मद्देनजर निगम ने एसी नगर में नाले किनारे अतिक्रमण करने वाले 100 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में कहा गया कि नाले पर किया गया अतिक्रमण स्वयं हटा लें। यदि निगम इसे तोड़ता है तो नुकसान के लिए लोग स्वयं जिम्मेदार होंगे।

इससे पहले नगर निगम ने लकड़पुर में नाले पर अतिक्रमण कर बनाए गए 50 से अधिक निर्माणों को तोड़ दिया था। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों ने भी निगम का साथ दिया था।

एसी नगर में नाले के किनारे बड़ी संख्या में अवैध निर्माण बने हुए हैं। इनसे निकलने वाला कचरा भी नाले में फेंका जाता है। नाला पूरी तरह से कचरे से अटा पड़ा है। ऐसे में हल्की बारिश में भी नाले पूरी तरह से ओवरफ्लो हो जाते हैं। पिछले मानसून में बारिश के दौरान लोगों के घरों में पानी घुस गया था।

सीएम भी दे चुके है नालों से अतिक्रमण हटाने का आदेश

रविवार को फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल हुए सीएम मनोहर लाल ने भी निगम अधिकारियों को नालों से अतिक्रमण हटाने के स्पष्ट आदेश दिए हैं। नगर निगम संयुक्त आयुक्त ने तोड़फोड़ के दौरान विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल की मांग की है।

नालों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। एसी नगर के नाले पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस बांटे जा चुके हैं। जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।

-हितेंद्र शर्मा, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम

यह भी पढ़ें: ऐसे कैसे पढ़ाई करेंगे छात्र! 65 लाख में बनी स्कूल बिल्डिंग को हुए दो साल, न हुई वायरिंग न लगे लाइट-पंखे