Faridabad: फरीदाबाद में हैवानियत की हदें पार, जीजा ने 12 साल की साली के साथ किया दुष्कर्म
एक युवक ने अपनी 12 वर्षीय साली के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत एनआइटी महिला थाने में दी गई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित की तलाश की जा रही है। सारन थाना क्षेत्र में एक युवक के पास उसकी 12 साल की साली रहती थी।
फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। एक युवक ने अपनी 12 वर्षीय साली के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत एनआइटी महिला थाने में दी गई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सारन थाना क्षेत्र में एक युवक के पास उसकी 12 साल की साली रहती थी।
इस दौरान आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसे जान से मार देने की धमकी थी दी। पीड़िता जब अपने घर गई तो उसने घटना के बारे में अपने भाई को बताया।
युवक ने किया दुष्कर्म
अनखीर पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर धमकी देकर इस मामले में किसी को भी न बताने को कहा।
पीड़िता ने एनआइटी महिला थाने में आकर पिता के साथ शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता की उम्र 19 साल है। आरोपित उसके साथ एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। उसने पीड़िता से दोस्ती की थी।
ये भी पढ़ें- Delhi: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, खरीदी गईं 30 नई कारें और 36 बाइक; हर मूवमेंट पर रहेगी नजर
ये भी पढ़ें- Delhi: सूचना का अधिकार लागू कर पाने में दिल्ली सरकार नाकाम, भ्रष्टाचार छिपाने के लिए किया जा रहा ऐसा- CIC