विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहना अनाज मंडी में गेहूं खरीद से पहले होगा ये काम, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

Published: Mon, 23 Mar 2026 04:39 PM (IST)

मोहना अनाज मंडी में 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने से पहले हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड सड़कों और ...और पढ़ें

मोहना अनाज मंडी की सड़कें हो चुकी हैं पूरी तरह से जर्जर। जागरण

मोहना अनाज मंडी की सड़कें हो चुकी हैं पूरी तरह से जर्जर। जागरण


जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। मोहना अनाज मंडी में पहली अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने से पहले हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड ने सड़कों को बनाने का काम शुरू कर दिया है। इन सड़कों को तय समय सीमा तक बनाकर पूरी तरह से तैयार कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं मंडी की चहारदीवारी जो कई जगह से टूटी हुई है, उसे भी बनाया जाएगा।

अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद होगी शुरू

जिले की सभी मंडियों में पहली अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होगी। किसानों को मंडी में फसल लाने और यहां पर डालने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड ने कई काम शुरू कर दिए हैं। इनमें मोहना और बल्लभगढ़ अनाज मंडी खासतौर पर शामिल हैं।

74130438

मोहना अनाज मंडी की टूटी हुई सड़कों को बनाने का काम हुआ शुरू। जागरण

मंडी की चहारदीवारी कई जगह से टूटी

मोहना मंडी की चहारदीवारी कई जगह से टूटी हुई है। फसल के समय बेसहारा पशु जहां से चहारदीवारी टूटी हुई हैं वहां से मंडी के अंदर घुस जाते हैं और किसानों की पड़ी हुई फसल को खा जाते हैं। ऐसे ही मंडी की सड़कों में गड्ढे बने होने के कारण किसानों को अनाज से भरी ट्राली लेकर आने में परेशानी होती है।

कई बार अनाज बिखर जाता है। इस तरह की समस्याओं को देखते हुए हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड ने मोहना मंडी में चहारदीवारी और सड़कों को बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसी तरह से बल्लभगढ़ मंडी में फसल को ध्यान में रखते हुए तीन हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए काम शुरू कर दिया है।

मंडी की चहारदीवारी टूटी होने के कारण बेसहारा पशु अंदर घुस आते हैं और वह ध्यान इधर-उधर होने पर फसल को खा जाते हैं। इससे किसान की फसल का काफी नुकसान कर देते हैं। यह तो अच्छा है कि टूटी हुई चहारदीवारी को दुरुस्त किया जा रहा है।
-मनोज अत्री, आढ़ती मोहना अनाज मंडी

हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड ने मोहना मंडी के लिए 4.32 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस राशि से फिलहाल मंडी की सड़कों और चहारदीवारी को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। यह पहली अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। जब फसल की खरीद का समय पूरा हो जाएगा तो तब मंडी के टीन शेड की जिस शीट में छेद हो गए हैं, उन्हें बदला जाएगा और यहां पर पेंट किया जाएगा।
-ऋषि कुमार, सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी मोहना मार्केट कमेटी

यह भी पढ़ें: फरीदाबाद ब्राह्मण सभा का बड़ा फैसला, विवाह समारोह में तेज संगीत; दहेज और ब्रह्मभोज जैसी कुरीतियां होंगी बंद