फरीदाबाद ब्राह्मण सभा का बड़ा फैसला, विवाह समारोह में तेज संगीत; दहेज और ब्रह्मभोज जैसी कुरीतियां होंगी बंद
फरीदाबाद ब्राह्मण सभा ने बल्लभगढ़ में एक पंचायत आयोजित की, जिसमें समाज में प्रचलित कई कुरीतियों को समाप्त करने पर ...और पढ़ें

फरीदाबाद ब्राह्मण सभा द्वारा बुलाई गई पंचायत में लोगों के समक्ष अपनी बात रखते हुए एडवोकेट महेश शर्मा। सौ. सभा
HighLights
फरीदाबाद ब्राह्मण सभा ने कुरीतियों पर पंचायत की
शादी-विवाह में तेज संगीत, दहेज सूची बंद होगी
ब्रह्मभोज और आयोजनों में खर्च प्रथा समाप्त
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा ने अनाज मंडी स्थित ब्राह्मण भवन में पंचायत की। पंचायत में सभा के प्रधान बृजमोहन बातिश ने कहा कि समाज में कुछ कुरीतियां काफी सालों से चली आ रही हैं।
मौजूदा समय में इन सभी रीतियों की प्रासिंगता नहीं रही है। शादी व अन्य आयोजन में तेज संगीत बंद होना चाहिए। लगन-सगाई में दहेज के सामान की लिस्ट पढ़ना, चादर देने की परंपरा बंद होनी चाहिए। शादी, भात और छूछक में संख्या सीमित रखी जाए।
इन आयोजन में खर्चा लेने की प्रथा बंद होनी चाहिए। बुजुर्ग की मृत्यु पर ब्रह्मभोज बंद होना चाहिए। सभी लोगों ने एकमत से इन सभी कुरीतियों को तुरंत बंद करने की सहमति दी। मंच को संचालन एडवोकेट महेश शर्मा ने किया।
डाॅ. रामनारायण भारद्वाज, बृजलाल शर्मा, योगेश गौड़, गिर्राज भारद्वाज, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, पराग शर्मा ने भी अपनी बात रखी। मास्टर गंगा, रविदत्त शर्मा, देवेंद्र गौड़, कृष्ण कौशिक सहित अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए तैयार 720 करोड़ का प्लान, स्वच्छता रैंकिंग सुधारने की तैयारी
